On This Day: 2007 में आज ही के दिन रोहित शर्मा ने किया था डेब्यू, 'हिटमैन' के नाम है कई बड़े रिकॉर्ड
On this day in 2007 Rohit Sharma debut: भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने आज ही के दिन टी-20 डेब्यू किया था।
On this day in 2007 Rohit Sharma debut: भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के लिए खेलते हुए 16 साल पूरे कर लिए हैं। साल 2007 में आज ही के दिन यानी 23 जून को रोहित शर्मा ने बतौर भारतीय बल्लेबाज अपना पहला मैच टी-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ खेला था। रोहित शर्मा का यह सफर बेहद शानदार रहा है।
16 सालों में रोहित ने हासिल किए कई मुकाम: बतौर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पिछले 16 सालों में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की है। मिडिल ऑर्डर और निचले क्रम पर बैटिंग करते हुए रोहित ने अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित को ओपनिंग करने का मौका दिया।

वनडे में 3 दोहरे शतक: रोहित शर्मा के नाम वनडे में तीन दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है। रोहित शर्मा ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। रोहित के अलावा कोई भी क्रिकेटर वनडे में 3 बार दोहरा शतक नहीं लगा सका है। भारत के लिए रोहित शर्मा के अलावा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों ने वनडे में यह कारनामा किया है।
रोहित शर्मा के नाम कई बड़े रिकॉर्ड: रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 33 चौके और 9 छक्के शामिल थे। ये वनडे इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तित स्कोर है। वर्ल्ड कप 2019 में रोहित शर्मा ने पांच शतक जड़े थे। उन्होंने 9 मैचों में 81 की औसत से कुल 648 रन बनाए थे।
ऐसा रहा है करियर: रोहित शर्मा ने 243 वनडे मैच खेले जिसमें 48.64 की औसत से 9825 रन बनाए। इसमें 30 शतक और 48 अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं वनडे में तीन बार रोहित के बल्ले से दोहरा शतक भी निकला है। वहीं टी-20 इंटरनेशनल की बात करें तो रोहित के नाम 148 मैचों में 3853 रन दर्ज हैं, जिसमें 4 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं।
वर्ल्ड कप में होगी बड़ी उम्मीदें: रोहित शर्मा से इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में रनों की उम्मीद होगी। रोहित का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं है। ऐसे में वह आने वाले समय में टीम में उनकी जगह पर खतरा मंडरा सकता है। ऐसे में रोहित को वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए मैच विनिंग पारी खेलनी होगी। रोहित की कप्तानी में फैंस वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications