ODI World Cup 2023 के लिए ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी होंगे अहम, रिकी पोंटिंग ने चुने दो Key Player
ODI World Cup News in Hindi: रिकी पोंटिंग का मानना है कि साल के अंत में भारत में होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को बेहतर करना है तो ये दो खिलाड़ी बहुत अहम साबित होंगे।

ODI World Cup Updates: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और मौजूदा समय में दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग संभाल रहे रिकी पोंटिंग ने दो खिलाड़ियों का नाम लिया है, जो भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलिया को 50 ओवर का विश्व कप खिताब जीतना है तो मिशेल स्टार्क और एडम जम्पा को चमकना होगा। स्टार्क ने आईपीएल से पहले भारत के साथ हुई वनडे सीरीज में काफी अहम भूमिका निभाकर अपनी टीम को जिताया था और वे पिछले दो वनडे विश्व कप में अग्रणी विकेट लेने वाले खिलाड़ी रहे हैं। 2015 के विश्व कप में मिशेल ने आठ मैचों में 22 विकेट लिए थे।
मिशेल स्टार्क और एडम जांपा
पोंटिंग के अनुसार स्टार्क सफेद गेंद के क्रिकेट में काफी समय से जबरदस्त रहे हैं। 48 वर्षीय पंटर ने बताया कैसे स्टार्क ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में सूर्यकुमार यादव को नई गेंद से दो बार आउट किया। यादव का ऐसा हाल बेहाल हुआ कि वे लगातार तीन बार गोल्डन डक पर आउट हुए और आईपीएल 2023 के पहले मैच में भी फेल हो गए। पोंटिंग मानते हैं कि स्टार्क के सफेद गेंद क्रिकेट आंकड़े जबरदस्त हैं। वे ताजा सीरीज में आठ विकेट लेकर भारत के खिलाफ जीत में मेन रोल पर थे।
पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के ताजा एपिसोड पर कहा, "मिचेल स्टार्क कंपलीट पैकेज हैं। वह छह फुट-पांच के है, 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, वह बाएं हाथ के हैं और नई गेंद को अंदर की ओर स्विंग कराते हैं, जैसा कि सूर्यकुमार के साथ हुआ। जब वह लय में होते हैं, तो वह अच्छे होते हैं। वे लंबे समय से दुनिया में बेस्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। कई लोग बेवजह उनकी परफॉरमेंस पर निशाना साधते रहते हैं लेकिन आप उनके आंकड़े देख सकते हैं।"
पोंटिंग ने आगे कहा कि एडम जम्पा ODI वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के ट्रम्प कार्ड में से एक होंगे। जम्पा लेग स्पिनर हैं। पंटर ने कहा कि, वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की रीढ़ रहे हैं, जिसके कारण शायद उन्हें भारत के टेस्ट दौरे पर नहीं चुने जाने पर थोड़ा निराशा हुई। वह निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया के ट्रम्प कार्ड में से एक होंगे।"












Click it and Unblock the Notifications