World Cup 2023: 36 साल पहले ऑस्ट्रेलिया ने एक रन से जीता था रोमांचक मुकाबला, भारत के पास बदला लेने का मौका

World Cup 2023, indian team record: भारत और ऑस्ट्रेलिय़ा के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला 8 अक्टूबर को खेला जाना है। 8 अक्टूबर को चेन्नई में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें बनी हुई है। इससे पहले साल 1987 वर्ल्ड कप के दौरान भारत अपने पहले मैच ऑस्ट्रेलिया से भिड़ा था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत को एक रन से हार का सामना करना पड़ा था।

एक रन से हार गई थी टीम इंडिया: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को साल 1987 में एक रन से हार मिली थी। कपिल देव की कप्तानी में भारत ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत चेन्नई के मैदान पर ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही किया था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 50 ओवर में 270 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम एक गेंद पहले ही 269 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी।

World Cup 1975 1

ज्योफ मार्श ने जड़ा था शतक: इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ज्योफ मार्श ने शतक जड़ने का कारनामा किया था। ज्योफ मार्श ने 141 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 110 रन बनाए थे। इसके अलावा डेविड बून ने भी 49 रनों की शानदार पारी खेली थी। भारत के लिए मनोज प्रभाकर ने सबसे अधिक 2 विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की थी।

50 ओवर नहीं खेल पाई भारतीय टीम: 271 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी थी। भारत की तरफ से क्रिस श्रीकांत और नवजोत सिंह सिद्धू ने टीम के लिए अहम पारियां खेली। श्रीकांत ने 70 तो वहीं नवजोत सिद्धू ने 73 रनों की पारी खेली। इसके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 269 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय टीम इस मुकाबले को एक रन से हार गई।

ये थी भारत की प्लेइंग इलेवन: सुनील गावस्कर, क्रिस श्रीकांत, नवजोत सिद्धू, दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अज़हरुद्दीन, कपिल देव (कप्तान), रवि शास्त्री, किरण मोरे (विकेटकीपर), रोजर बिन्नी, मनोज प्रभाकर, मनिंदर सिंह।

ये थी ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड बून, ज्योफ मार्श, डीन जोन्स, एलन बॉर्डर (कप्तान), टॉम मूडी, स्टीव वॉ, साइमन ओ'डोनेल, ग्रेग डायर (विकेटकीपर), पीटर टेलर, क्रेग मैकडरमोट, ब्रूस रीड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+