NZ vs IND 1st ODI: 300+ रन बनाने के बाद भी टीम इंडिया की हार, कीवी टीम की इस जोड़ी ने छीन लिया मैच

New Zealand vs India 1st ODI न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज 1-0 से जीतने के बाद भारतीय टीम को वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ गया है। शिखर धवन की कप्तानी में उतरी टीम इंडिया इस मुकाबले को 306 रन बनाने के बाद भी हार गई। दरअसल, न्यूजीलैंड की जीत में सबसे बड़ा योगदान कप्तान केन विलियम्सन और टॉम लेथम का रहा, जिन्होंने चौथे विकेट के लिए 221 रनों की साझेदारी की। टॉम लेथम और केन विलियम्सन ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इस मैच को एकतरफा अंदाज में जीत लिया।

100 से पहले कीवी टीम के गिर गए थे 3 विकेट

100 से पहले कीवी टीम के गिर गए थे 3 विकेट

307 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी, क्योंकि टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज फिन एलेन के रूप में कीवी टीम को 35 के स्कोर पर पहला झटका लग गया था। इसके बाद डेवॉन कॉनवे और डैरियल मिचेल भी जल्दी पवेलियन लौट गए। 88 के स्कोर पर न्यूजीलैंड के 3 विकेट जा चुके थे। इस स्थिति में भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन केन विलियम्सन और टॉम लेथम की साझेदारी ने मैच का रूख पलट दिया।

विलियम्सन और लेथम की जोड़ी के लिए छोटा साबित हुआ लक्ष्य

विलियम्सन और लेथम की जोड़ी के लिए छोटा साबित हुआ लक्ष्य

3 विकेट जाने के बाद विलियम्सन और लेथम ने सूझबूझ से खेलते हुए एक अहम साझेदारी की। इस साझेदारी में टॉम लेथम के विस्फोटक अंदाज में बनाए गए 145 रन शामिल हैं तो वहीं केन विलियम्सन ने 94 रन की पारी खेली। टॉम लेथम ने अपने वनडे करियर की 7वीं सेंचुरी जड़ डाली तो वहीं विलियम्सन बस 6 रन से अपने शतक से चूक गए। लेथम ने शतक पूरा करने के बाद विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और अपनी टीम को बड़ी आसानी से मैच जिता दिया।

भारत की बल्लेबाजी

भारत की बल्लेबाजी

तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर ने 76 गेंदों में 80 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 ही छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक टेर 105.26 का रहा। अय्यर के अलावा संजू सैमसन ने 38 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। डेथ ओवर्स में वॉशिंगटन सुंदर ने भी 16 गेंदों में 37 रन की तूफानी पारी खेल डाली, जिसकी बदौलत भारत का स्कोर 300 के पार जा सका। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी में उमरान मलिक को 2 जबकि शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट लिया। टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं खेलने वाले चहल को भी एक भी विकेट नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+