NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए तैयार भारतीय टीम पहुंची ऑकलैंड

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज के लिए तैयार हो रही है। टीम इंडिया पहले एकदिवसीय मैच के लिए ऑकलैंड पहुँच गई है। पचास ओवर के प्रारूप में भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन हैं। धवन पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया में थे। वह अपने बेटे के साथ समय बिता रहे थे। अब वह टीम को लीड करने के लिए तैयार हैं। पहला एकदिवसीय मुकाबला शुक्रवार को खेला जाना है। गुरुवार की सुबह भारतीय टीम का अभ्यास सेशन होना है। तीनों वनडे मुकाबले डे-नाईट होंगे, भारतीय समय के अनुसार मुकाबले सुबह 7 बजे से शुरू होंगे।

Indian Cricket Team

सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिए जाने के बाद एकदिवसीय सीरीज में युवा चेहरों को मौका मिलेगा। धवन कप्तानी करेंगे, वहीं ऋषभ पन्त टीम के उपकप्तान हैं। उनके अलावा टी20 सीरीज में पीठ की चोट के कारण बाहर रहने वाले दीपक चाहर भी वापस आए हैं। उनके आने से टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा। न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में वह अपनी गेंदों को स्विंग कराते हुए मेजबान बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं।
शुभमन गिल ओपन करने के लिए तैयार
रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम इंडिया का ओपनिंग स्लॉट खाली है। ऐसे में धवन के साथ शुभमन गिल इस जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं। केएल राहुल होते तो शायद गिल को ओपन करने का मौका नहीं मिल पाता लेकिन अभी उनका रास्ता साफ़ हो गया है। मध्य कर्म में संजू सैमसन के ऊपर भी नज़रें रहने वाली हैं। सूर्यकुमार यादव के मिडिल ऑर्डर में होने से टीम राहत की सांस ले सकती है क्योंकि वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टी20 क्रिकेट के बाद यादव अब पचास ओवर के प्रारूप में भी अपना जलवा दिखाना चाहेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव ने शतक जमाया था। उनको प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया था। गेंदबाजी में उमरान मलिक को देखना दिलचस्प होगा। तेज पिचों पर वह घातक साबित हो सकते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+