World Cup में आज NZ vs BAN के बीच कांटे की टक्कर, जानें एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
NZ vs BAN, ICC Cricket World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 11वां मैच आज, 13 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपक) में आयोजित कराया जाएगा। बांग्लादेश की कमान शाकिब अल हसन (Shakib al Hasan) संभालेंगे, जबकि न्यूजीलैंड की अगुवाई कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) करेंगे।
इंग्लैंड और नीदरलैंड्स को शानदार तरीके से मात देने के बाद न्यूजीलैंड अब आईसीसी वनडे विश्व कप की अंक तालिका में टॉप पर विराजमान है। जब ब्लैक कैप्स अगले मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेंगे तो उनका लक्ष्य अपने प्रभुत्व को मजबूत करना होगा।

बांग्लादेश के लिए भी यह मैच काफी अहम है, उन्हें पिछले मैच में इंग्लैंड से 137 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। टाइगर्स दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करने के लिए कीवीज के खिलाफ स्थिति पलटने के लिए बेताब होंगे। टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ मिली एकमात्र जीत के साथ बांग्लादेश वर्तमान में छठे स्थान पर है।
एम ए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मैच चेपॉक में आयोजित होने वाला यह दूसरा वनडे विश्व कप मैच होगा। इस मैदान पर जब भारत और ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान का पहला मैच खेला तो दोनों टीमों के बल्लेबाज लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे। यह पिच स्पिन के लिए काफी मददगार है। यही कारण है कि यहां बल्लेबजों को स्पिनर्स से सावधान रहना होता है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच में भारतीय स्पिनर्स ने 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम पर दबाव बना दिया था।
चेन्नई में कैसा रहेगा आज का मौसम
वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, 13 अक्टूबर को चेन्नई के आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन दिन गर्म रहने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच एकदिवसीय विश्व कप मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
न्यूजीलैंड की पूरी टीम: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, विल यंग।
बांग्लादेश की पूरी टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन कुमेर दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब












Click it and Unblock the Notifications