Explainer: आंकड़े झूठ नहीं बोलते, कैसे रियान पराग ने ही डुबोई है राजस्थान रॉयल्स की लुटिया

Riyan Parag: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले गए मैच में हार का सामना करना पड़ा है। करीबी मुकाबले में रॉयल्स को 1 रन से पराजय का सामना करना पड़ा। 207 रनों के लक्ष्य के करीब जाकर रॉयल्स 205 रनों तक हे पहुँच पाई।

रियान पराग ने इस मुकाबले में अपनी तरफ से पूरा प्रयास करते हुए रनों की झड़ी लगाई लेकिन सफलता नहीं मिली। वह 45 गेंदों का सामना करते हुए 95 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। इस दौरान रियान पराग ने 8 छक्के और 6 धाकड़ चौके जमाए।

riyan parag

हालांकि पराग की यह पहली बड़ी पारी इस सीजन आई लेकिन यह नाकाम रही। इसके अलावा यह पारी भी तब आई, जब टीम प्लेऑफ़ की दौड़ से ही बाहर हो गई। रियान पराग के पास खुद को आगे लाकर धमाल मचाने का मौका कई बार आया लेकिन वह खरा नहीं उतर पाए।

पराग ने सीजन अपना पहला अर्धशतक आज जमाया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक टॉप क्रम के बल्लेबाज का प्रदर्शन कैसा रहा होगा। वह मैच फिनिश करने से पहले आज आउट हुए, इससे पहले के मैचों में स्थिति और भी ज्यादा खराब रही है।

Riyan Parag के आंकड़े

इस सीजन रियान पराग ने 12 मैचों में 377 रन बनाए, इन रनों में आज की पारी सबसे बड़ी और अहम रही। इसे निकाल दिया जाए, तो मामला खराब है। वह पिछले 11 मैचों में एक बार भी फिफ्टी जमाने में सफल नहीं हो पाए थे। आज वह शतक के पास जाकर धीमा हो गए और उनके आउट होते ही टीम की लुटिया भी दूब गई।

Riyan Parag में रही निरन्तरता की कमी

रियान पराग टॉप क्रम में खेलते हुए पूरा सीजन बिना रन बनाए चले गए और राजस्थान रॉयल्स को इसका भारी नुकसान हुआ। वह 30 और 40 वाली पारियों में ही उलझे रहे और टीम को निरंतर हार मिलती रही। जो जिम्मेदारी उनको दी गई थी, उस पर खरा बिलकुल भी नहीं उतरे हैं। उनके खराब खेल का असर टीम के ओवरऑल प्रदर्शन पर पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+