IND vs SA: क्या अब जनरेटर की रोशनी में इंटरनेशनल मैच खेलेगी Team India? जानिए पूरा मामला..
नई दिल्ली, 22 सितंबर: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी कर रही है। इसके बाद साउथ अफ्रीका टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां 3-3 मैचों की टी-20 व वनडे सीरीज खेली जाने वाली हैं। लेकिन 28 सितंबर को खेले जाने वाले मैच को लेकर एक चिंता की खबर सामने आ रही है, जो इस मैच का मजा किरकिरा कर सकती है।

जनरेटर की मदद से होगा मैच
साउथ अफ्रीका और भारत के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरूआत 28 सितंबर से होगी। पहला मैच तिरुवंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले खबर सामने आ रही है कि स्टेडियका बिल बकाया होने के कारण वहां की पावर सप्लाई काट दी गई है। KCA के अधिकारी ने कहा,
'बिजली हो या ना हो, मैच को हर हाल में जनरेटर की सहायता से कराया जाएगा। यही इंटरनेशनल गेम का तरीका है, क्योंकि कोई भी मैच राज्य की बिजली आपूर्ती पर निर्भर नहीं हो सकता है। हमें मैच से पहले और बाकी तैयारियों के लिए भी बिजली की जरूरत है। इसके लिए बैक-अप की तैयारी कर ली गई है। जनरेटर को सेवा में लगाया जाएगा। हम मैच को कराना चाहते हैं और यह होकर ही रहेगा।'
Recommended Video

बिल भरने को नहीं तैयार अधिकारी
ग्रीनफील्ड स्टेडियम में बिजली के मुद्दे के सामने आने के बाद से ही चिंता का माहौल हैं। फैंस परेशान है कि कहीं इसके चलते मैच को किसी और वेन्यू पर शिफ्ट ना कर दिया जाए। वहीं KSFL के अधिकारी कृष्ण प्रसाद का कहना है कि वह किसी और का बिल नहीं भरेंगे। उन्होंने कहा, 'यहां एक थिएटर और एक ऑडिटोरियम है। उनके ही बिजली का बिल बकाया है. इससे हमारा कोई मतलब भी नहीं है। ऐसे में हम दूसरों के बिल का भुगतान क्यों करें?'

यहां देखें साउथ अफ्रीका का शेड्यूल
तीन टी20 मैचों की सीरीज
- पहला टी20 मैच (28 सितंबर) - तिरुवनन्तपुरम
- दूसरा टी20 मैच (2 अक्टूबर) - गोवाहाटी
- तीसरा टी20 मैच (4 अक्टूबर) - इंदौर
तीन वनडे मैचों की सीरीज
- पहला वनडे मैच (6 अक्टूबर) - लखनऊ
- दूसरा वनडे मैच (9 अक्टूबर) - रांची
- तीसरा वनडे मैच (11 अक्टूबर) - दिल्ली

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें
- IND: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मो. शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
- SA: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौ, तबरेज़ शमां। स्टब्स, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को जेन्सन, एंडिले फेहलुकवेओ।












Click it and Unblock the Notifications