ICC प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए 2 पाकिस्तानी खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, भारत को निराशा हाथ लगी

ICC Player of the Month Nominees: आईसीसी ने अगस्त महीने में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों को बेस्ट खिलाड़ी देने के लिए नामित किया है। नोमिनेट किये गए तीनों खिलाड़ियों में से एक को प्लेयर ऑफ़ द मन्थ का खिताब मिलने वाला है। भारत से इस लिस्ट में कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है।

आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए मोनिनेट किये गए तीन खिलाड़ियों में दो पाकिस्तान से हैं। एक नाम वेस्टइंडीज के खिलाड़ी का है। बाबर आज़म पाकिस्तान से आने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी को देखते हुए लिस्ट में शामिल किया गया है।

babar azam

वनडे रैंकिंग में भी बाबर आज़म नम्बर एक बल्लेबाज हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम दो मैचों में बाबर आज़म के बल्ले से अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी। इसके अलावा एशिया कप में आते ही नेपाल के खिलाफ मैच में उन्होंने तूफ़ान मचा दिया और 151 रन की बड़ी पारी खेली।

इस लिस्ट में दूसरा नाम भी पाकिस्तान से है। पाक खिलाड़ी शादाब खान भी चर्चा में रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में उनके बल्ले से 39 रनों की पारी आई थी। इसके अलावा उन्होंने एक विकेट भी झटका था। पाकिस्तानी टीम को उन्होंने जीत दिलाई थी।

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने पाकिस्तान को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई ठी। उनके बल्ले से 48 रनों की धाकड़ पारी आई थी। अंतिम मैच में उन्होने 3 विकेट झटके उर एशिया कप में नेपाक की कमर तोड़ने में भी पीछे नहीं रहे। नेपाल के ख़िताब उन्होंने 4 विकेट झटके।

निकोलस पूरन तीसरा नाम है जिन्होंने 6 साल बाद वेस्टइंडीज को टी20 में भारत के खिलाफ सीरीज जीतने में मदद की। पहले मैच में उन्होंने 41 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने 67 रन बनाए। लगातार दो मैच विंडीज ने जीते। अगले दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद अंतिम मुकाबले में पूरन के बल्ले से 47 रन की धाकड़ पारी आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+