भारत के करीब वर्ल्ड कप में कोई टीम नहीं आ पाएगी, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने की भविष्यवाणी

Salman Butt on Indian Team: भारतीय क्रिकेट टीम ने लम्बे समय से कोई आईसीसी इवेंट नहीं जीता है। साल 2013 की आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद अब तक भारत को आईसीसी इवेंट्स में जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला है।

इस बार भारत में ही वनडे वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। ऐसे में टीम इंडिया से खासी उम्मीदें की जा रही है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व पतन सलमान बट की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। बट का कहना है कि टीम इंडिया का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में काफी अच्छा रहने वाला है।

indian team

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सलमान बट ने कहा कि मुझे लगता है कि इस वर्ल्ड कप में जीत उसकी होगी जो इंडिया को हराएगा। अभी लग रहा है कि इस वर्ल्ड कप में इंडिया सबसे बेहतरीन टीम है। उनकी बैटिंग देखें, तो यह एकदम पूर्ण है।

बट ने आगे कहा कि गेंदबाजी भी टीम इंडिया की अच्छी है क्योंकि बीच में स्पिनरों को भी गेंदबाजी करने के लिए आना होता है। फील्डर भी टीम इंडिया के पास काफी अच्छे हैं। अगर उन्होंने गलतियाँ नहीं की या उनका खराब दिन नहीं रहा तो भारत को हराना मुश्किल है।

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने आगे कहा कि जिस तरह की लय टीम इंडिया की है, मुझे नहीं लगता कि कोई भी टीम उनके करीब भी जा पाएगी। अगर कुछ टीमों ने असाधारण प्रदर्शन कर दिया, जो अपने दिन कुछ टीमें करने की क्षमता रखती है, तो फिर भारत को चुनौती मिलेगी।

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने हाल ही में एशिया कप में खिताबी जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में पराजित कर दिया था। इसके बाद अब भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के दो मैचों में लगातार जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर ही कब्जा जमा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+