Nitish Reddy की धमाकेदार पारी के बाद पैट कमिंस को आया गुस्सा! थर्ड अंपायर के फैसले पर उठाया सवाल

Nitish Reddy hit Century: चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार शतक जड़कर भारतीय टीम की मैच में वापसी कराई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन नीतीश कुमार रेड्डी की कोशिश टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने की थी। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस गुस्से में नजर आए।

नीतीश कुमार रेड्डी ने किया कमाल (Nitish Reddy hit Century)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत की टीम मुश्किल परिस्थितियों में थी और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज दबाव बना रहे थे। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने पारी को लंबा खींचने का प्रयास किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कोशिश भारत को जल्द से जल्द आउट करने की हो रही थी।

Nitish Reddy 1

कप्तान पैट कमिंस को आया गुस्सा

119वें ओवर के दौरान, सिराज को आउट करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अंपायरों के साथ तीखी नोकझोंक की। विकेट नहीं लेने का फ्रस्ट्रेशन उनकी बॉडी लैंग्वेज और अंपायरों के साथ बातचीत में स्पष्ट रूप से देखा गया। भारतीय टीम वापस मैच में लौटने की कोशिश कर रही थी। सिराज और रेड्डी की बल्लेबाजी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए दबाव बढ़ा दिया।

तीसरे अंपायर के फैसले पर उठे सवाल

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने ऑफ स्टंप लाइन पर एक ओवर पिच गेंद फेंकी। सिराज ने गेंद को ऑफ साइड की तरफ खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बाहरी किनारे से टकरा गई और स्लिप फील्डर ने कैच पकड़ लिया। ऑस्ट्रेलियाई फील्डर्स ने अपील करते हुए विकेट का जश्न मनाना शुरू कर दिया। लेकिन तीसरे अंपायर ने इसे बंप बॉल करार दिया, जिसके बाद कप्तान पैट कमिंस थर्ड अंपायर के फैसले से नाखुश नजर आए। क्रिकेट के कई दिग्गजों ने भी अंपायर के इस फैसले पर सवाल उठाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+