Nitish Reddy ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके थे ऐसा
Nitish Reddy Record: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में नीतीश कुमार रेड्डी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनने का उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। यह कारनामा विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज भी नहीं कर सके हैं।
नीतीश कुमार रेड्डी ने रचा इतिहास (Nitish Reddy Record)
नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में अब तक 8 छक्के जड़े हैं, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है। यह रिकॉर्ड किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर किसी टेस्ट सीरीज में पहले कभी नहीं बना था। नीतीश का यह कारनामा भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छे संकेत है। नीतीश कुमार रेड्डी ने अपनी बल्लेबाजी से गहरी छाप छोड़ी है।

इन दिग्गजों ने किया था ये कारनामा
इसके अलावा नीतीश ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और विंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों ही क्रिकेटर्स ने टेस्ट क्रिकेट में एक सीरीज में 8 छक्के जड़े थे और नीतीश ने उनकी बराबरी कर ली है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने 2002-2003 के एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस सीरीज में 8 छक्के लगाए थे। वहीं वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2009-2010 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर एक टेस्ट सीरीज में 8 छक्के लगाए थे। यह भी एक बड़ी उपलब्धि थी।
नीतीश कुमार रेड्डी ने दिखाया दमखम
नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में 200 रन पूरे कर लिए हैं। वह इस सीरीज में 200 रन बनाने वाले केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बाद तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। नीतीश ने अब तक इस सीरीज में 5 बार 30+ रन बनाए हैं। यह चौथी बार है जब टीम इंडिया के किसी बल्लेबाज ने 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एक टेस्ट सीरीज में 5 बार 30+ रन बनाने में कामयाबी हासिल की हो।












Click it and Unblock the Notifications