Rinku Singh: 'ईमानदारी से कहूं तो यह रिंकू...,' शाहरुख खान के ट्वीट पर नीतीश राणा का रिएक्शन हुआ वायरल

आईपीएल का 13वां मुकाबला गुजरात और कोलकाता के बीच खेला गया। आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने जो शानदार प्रदर्शन किया, उसी के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने जीत दर्ज की है। रिंकू ने लगातार 5 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया।

ipl 2023

IPL 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 9 अप्रैल को एक दिलचस्प ब्लॉकबस्टर मुकाबले में रिंकू सिंह ने जो धमाकेदार बल्लेबाजी की उसकी गूंज अभी तक जारी है। आईपीएल के 16वें सीजन के 13वें मुकाबले में रिंकू के शानदार प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हरा दिया है। गुजरात के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने जवाब में 207 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। रिंकू की बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ शाहरुख खान का भी दिल जीत लिया, केकेआर के सह-मालिक के ट्वीट पर अब कप्तान नीतीश राणा ने भी जवाब दिया है।

शाहरुख खान के ट्वीट पर नीतीश राणा ने दिया जवाब
बॉलीवुड के बादशाह के ट्वीट पर रिंकू और केकेआर के कप्तान नीतीश राणा दोनों ने जवाब दिया है। जहां रिंकू ने शाहरुख को उनके लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद दिया, वहीं राणा ने भी शानदार प्रतिक्रिया दी, क्योंकि शाहरुख द्वारा उनकी भी प्रशंसा की गई थी, राणा ने बॉलीवुड सुपरस्टार को रिप्लाई करते हुए पहले तो उनके शब्दों के लिए धन्यवाद किया, फिर कहा कि, 'ईमानदारी से कहूं तो यह रिंकू की दुनिया है और हम सभी इसमें रह रहे हैं।'

रिंकू सिंह के दीवाने हुए शाहरुख खान समेत कई एक्टर्स
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने रिंकू की तारीफ में अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्विट कर लिखा, 'झूमे जो रिंकू माय बेबी, नितिश राणा और वेंकटेश अय्यर, तुम दोनों दो महान लोग। बधाई हो। शाहरुख खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में एक्टर रणवीर सिंह भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने रिंकू के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट कर लिखा, रिंकू!!!!!!!!! रिंकू!!!!!! रिंकू!!!!!! रिंकू!!!!!!!!!!!!!!! ये क्या था!?!?!?" एक्टर अर्जुन रामपाल ने भी अविश्वसनीय पारी के लिए रिंकू सिंह और केकेआर को बधाई दी है।

रिंकू सिंह को मिला उमेश यादव का साथ
दरअसल, कोलकाता ने 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 155 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। केकेआर को लास्ट ओवर में जीत के लिए 29 रन चाहिए थे। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि कोलकाता आज के मुकाबले में जीत पाएगी, लेकिन रिंकू सिंह के मन में कुछ ओर ही चल रहा था, और इस बल्लेबाज ने आश्चर्यजनक बल्लेबाजी करते हुए कुल 21 गेंद पर 1 चौका और 6 छ्क्के लगाकर नाबाद 48 रन बनाकर असंभव को संभव बना दिया। इस दौरान रिंकू के साथ बल्लेबाजी करने आए उमेश यादव ने भी उनका खूब साथ निभाया।

कौंन हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रिंकू सिंह
रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं, जब इस खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन सामने आया तो संघर्ष के बारे में भी लोगों को पता चला। सिंह ने कहा कि, मेरे पिता ने बहुत संघर्ष किया, मैं एक किसान परिवार से आता हूं, हर गेंद जो मैंने मैदान से बाहर मारी, वह उन लोगों को समर्पित थी जिन्होंने मेरे लिए इतना बलिदान दिया। रिंकू सिंह का नाम बेशक इस सीजन में सभी की जुबान पर आया हो लेकर वो साल 2018 से ही कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े हैं। केकेआर ने उन्हें 80 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। आज रिंकू ने जो भी मुकाम हासिल किया है उसके पीछे उनकी कई सालों की मेहनत शामिल है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+