एंड्रयू साइमंड्स ने कभी पाकिस्तान को धोया था, याद कर निखिल चोपड़ा हुए भावुक
नई दिल्ली। विश्व क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक एंड्रयू साइमंड्स का 15 मई को एक कार दुर्घटना में निधन हो गया। उन्होंने तीनों प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया और 6887 रन बनाए और 11 साल के करियर में कुल 165 विकेट लिए। पूर्व क्रिकेटरों निखिल चोपड़ा और दीप दासगुप्ता ने एंड्रयू साइमंड्स के करियर और उनके व्यक्तित्व पर अपने विचार साझा किए।

Recommended Video
चोपड़ा ने भावुक होकर कहा कि यह क्रिकेट प्रशंसकों और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा झटका है। पूर्व क्रिकेटर चोपड़ा ने खुलासा किया कि उन्होंने 2015 विश्व कप के दौरान एक समाचार चैनल के साथ अपने कार्यकाल के दौरान साइमंड्स के साथ 30-40 दिन साझा किए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2003 विश्व कप की पारी में साइमंड्स की 125 गेंदों में नाबाद 143 रनों की पारी को याद किया।
यह भी पढ़ें- जानिए कितनी संपत्ति के मालिक थे एंड्रयू साइमंड्स, IPL नीलामी में रचा था इतिहास
चोपड़ा ने स्काई 247.नेट पर क्रिकट्रैकर पर 'नॉट जस्ट क्रिकेट' शो में कहा, "उनके परिवार के प्रति संवेदना है। जब मुझे सुबह खबर मिली तो लगा कि झूठ है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने उनके साथ लगभग 30-40 दिन साझा किए जब हमने 2015 विश्व कप में एक समाचार चैनल के लिए काम किया था। वो प्यारा लड़का है, जीवन से भरपूर, मददगार और अविश्वसनीय इंसान है। मैं अभी भी उनकी माैत को सच नहीं मान रहा हूं और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट भी।"
उन्होंने आगे, "कई मौकों पर, टीम हारने के कगार पर रही। वह एक फाइटर थे। मुझे वह पारी याद है जिसमें उन्होंने 140 रन बनाए थे जब ऑस्ट्रेलिया 70/4 या 80/4 स्कोर पर था और टीम के लिए मैच जीता था।"
वहीं दीप दासगुप्ता ने साइमंड्स के ऑन-फील्ड प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि वहआदर्श टीम मैन थे और कुछ भी कर सकते थे, वो टीम के प्रदर्शन को बढ़ाने में मदद कर सकते थे। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि साइमंड्स का कोई भी साथी निश्चित रूप से दिवंगत क्रिकेटर के लिए समान भावनाओं को दिखाएगा। जाहिर है कि ज्यादातर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने सुबह-सुबह उनके निधन के बाद ऑलराउंडर के स्वभाव के बारे में ट्वीट किया है।
दासगुप्ता ने कहा, "यह एक चौंकाने वाली खबर है, वह मुझसे थोड़े वरिष्ठ थे। हर कोई इस बारे में बात कर रहा है कि वह कितने अच्छे थे और वह अपनी पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से एक थे। लेकिन, मैंने उनके साथ जो भी सीमित बातचीत की मुझे लगता है कि वह एक आदर्श टीम मैन थे और टीम के लिए कुछ भी करते थे। यदि आप उनकी टीम में हैं तो वह आपके लिए एक गोली खाने के लिए तैयार रहते थे। आप उनके किसी भी साथी से पूछें, और वह आपको सचमुच बता देगा कि वह टीम के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते थे।"












Click it and Unblock the Notifications