निकोलस पूरन के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले दूसरे बल्लेबाज
IPL 2023: निकोलस पूरन ने आईपीएल के 58वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 300 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इसके साथ ही सबसे ज्यादा स्ट्राइट रेट से बल्लेबाजी करने वाले पूरन दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन का आईपीएल के 16वें सीजन में शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। लीग के 58वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और एलएसजी के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला, जहां पूरन ने 300 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मैच का परिणाम बदल दिया।
लखनऊ की जीत में निकोलस का बड़ा योगदान
दरअसल, इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर किया, लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ ने 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 183 रन का टारगेट प्राप्त कर लिया। इस दौरान लखनऊ को जीत दिलाने में निकोलस पूरन का बड़ा योगदान रहा।
निकोलस पूरन ने मारे 13 गेंदों में 44 रन
हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ के लिए पूरन ने विजयी रन बनाए। उन्होंने केवल 13 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइट रेट 338.46 का रहा। पूरन ने अब तक के 12 मैचों में 29.20 की औसत और 173.80 की स्ट्राइक रेट से 292 रन बनाए हैं, जिसमें उनके अर्धशतक के साथ 62 रन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी शामिल है।
सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड पोलार्ड के नाम
दरअसल, आईपीएल में 10 गेंदों की पारी के दौरान सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड के नाम है, जिन्होंने 2010 में दिल्ली कैपिटल्स (पूर्व में दिल्ली डेयरडेविल्स) के खिलाफ 13 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 346.15 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। अब इस मामले में दूसरा नंबर पर निकोलस पूरन का नाम आ गया है।
इस मुकाबले में हैदराबाद के लिए अमोलप्रीत सिंह (27 गेंदों में 36 रन) ने शानदार शुरुआत दी। मिडिल ऑर्डर में में हेनरिक क्लासेन (29 गेंदों में 47), अब्दुल समद (25 गेंदों में 37*) और कप्तान एडेन मार्करम (20 गेंदों में 28) ने टीम के स्कोर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसआरएच के लिए ग्लेन फिलिप्स, मयंक मार्कंडे और अभिषेक शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।
एसआरएच के 183 रनों का पीछा करते हुए प्रेरक मांकड़ ने 45 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 64 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस (25 गेंदों में 40) और निकोलस पूरन (13 गेंदों में 44*) ने टीम को सात विकेट से जीत दिलाने में मदद की। इस जीत के साथ एलएसजी के 12 मैचों में छह जीत और पांच हार के साथ 13 अंक हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications