IND vs WI: निकोलस पूरन ने लगाया रनों का अंबार, ब्रावो-पोलार्ड रेस में छूटे काफी पीछे

West Indies vs India, 3rd T20: गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय टीम की कोशिश तीसरे मुकाबले को जीतने की होगी। भारत के सामने वेस्टइंडीज ने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत की तरफ से सबसे अधिक विकेट कुलदीप यादन ने लिया। कुलदीप यादव ने चार ओवर के अपने स्पेल में कुल तीन विकेट झटके हैं। वहीं मुकेश कुमार और अक्षऱ पटेल को एक-एक सफलता हासिल हुई।

वेस्टइंडीज ने बनाए 159 रन: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने पांच विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज के लिए सबसे अधिक रन ब्रेंडन किंग ने 42 और कप्तान रोवमन पॉवेल ने नाबाद 40 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया है। रोवमन पॉवेल में अंत के ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

Nicholas Pooran 1

निकोलस पूरन ने किया कमाल: टी-20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज की तरफ से रन बनाने के मामले में निकोलस पूरन दूसरे स्थान पर आ गए हैं। निकोलस पूरन ने 78 मुकाबलों में 131.84 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1613 रन बना लिए हैं। निकोलस पूरन से अधिक रन वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ क्रिस गेल ने बनाए हैं। क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के लिए 79 मैचों में 1899 रन बनाए हैं।

ब्रावो-पोलार्ड रेस में छूटे पीछे: वेस्टइंडीज की तरफ से रन बनाने के मामले में किरोन पोलार्ड चौथे नंबर पर हैं। पोलार्ड ने 101 मैचों में 1569 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सार्वधिक स्कोर नाबाद 75 रन रहा है। वहीं ड्वेन ब्रावो के नाम 91 मैचों में 1255 रन बनाए हैं। वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+