भारत से मिली हार के बाद एन्जॉय करते दिखे वेस्टइंडीज के प्लेयर, फिल्म शोले के डॉयलॉग की उतारी नकल

सेंट किट्स, अगस्त 03। भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। मंगलवार को हुए मैच वेस्टइंडीज ने भारत को 165 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने 19 ओवर में ही हासिल कर लिया था। इस हार के बाद वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कोई मलाल नहीं मना रहे थे बल्कि कैमरे के सामने मस्ती करते दिखे थे। जी हां, वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन और पूर्व कप्तान जेसन होल्डर फिल्म शोले के डॉयलॉग को कॉपी करते दिखे।

पूरन और होल्डर ने की गब्बर की एक्टिंग

पूरन और होल्डर ने की गब्बर की एक्टिंग

वैसे वेस्टइंडीज के खिलाडियों को दुनियाभर की टीमों में से सबसे अधिक एंटरटेनमेंट वाला प्लेयर माना जाता है। क्रिस गेल, पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो अपनी मस्ती के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। इस लिस्ट में अब निकोलस पूरन और जेसन होल्डर भी जुड़ गए हैं। दरअसल, भारतीय टीम के एक फैन गब्बर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें निकोलस पूरन और जेसन होल्डर फिल्म शोले की एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

क्या है वीडियो में?

क्या है वीडियो में?

वायरल वीडियो में निकोलस पूरन से एक फैन ने पूछा, "पूरन कितने आदमी थे? तो जवाब में पूरन जवाब देते हैं- 11 सरदार'' वहीं जेसन होल्डर से वही फैन दूसरे वीडियो में पूछता है, ''कितना इनाम रखा सरकार हमारे पर ? इसके जवाब में होल्डर बोलते हैं- 50 हजार

सूर्यकुमार यादव ने खेली थी अर्द्धशतकीय पारी

सूर्यकुमार यादव ने खेली थी अर्द्धशतकीय पारी

आपको बता दें कि तीसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया था। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने 6 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से मैच अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 76 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+