Women's T20 World Cup: न्यूजीलैंड की महिला टीम ने भी रचा इतिहास, पहली बार जीता टी20 वर्ल्ड कप
Women's T20 World Cup Final: न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए पहली बार ख़िताब हासिल कर लिया। दुबई में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को पराजित कर कीवी महिलाएं चैम्पियन बन गईं। एक ही दिन में न्यूजीलैंड की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने इतिहास रचा। पुरुष टीम ने 36 साल बाद भारत में टेस्ट जीता।
दक्षिण अफ्रीकी महिलाओं ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और कीवी टीम को खेलने के लिए आमंत्रित किया। अफ्रीकी टीम का यह फैसला सही साबित हुआ। जॉर्जिया प्लीमर महज 9 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद सुजी बेट्स भी 32 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं।

सोफी डिवाइन भी 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। उनके बाद अमेलिया केर ने मोर्चा संभाल लिया और टीम को सहारा प्रदान किया। ब्रूक हैलिडे ने भी अपना कार्य बखूबी किया। दोनों ने न्यूजीलैंड को 100 के पार पहुंचा दिया।
केर ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन की पारी खेली। ब्रूक के बल्ले से 38 रनों की धाकड़ पारी देखने को मिली। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 158 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट नॉनकुलुलेको म्लाबा ने झटके। उनको 2 विकेट मिले।
जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अच्छी बैटिंग की और पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े लेकिन बाद में कीवी टीम ने शिकंजा कस दिया। ब्रिट्स 17 और वुलफार्ट 33 रन बनाकर चलती बनीं। यहाँ से विकेट पतन शुरू हो गया और कीवी टीम ने दबाव बना दिया।
ट्रायोन और डर्कसन ने क्रमशः 14 और 10 रन बनाए। अंततः दक्षिण अफ्रीकी टीम 9 विकेट पर 126 रन बना पाई और न्यूजीलैंड ने इतिहास रचते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अमेलिया केर और रोजमेरी ने 3-3 विकेट अपने नाम किये।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications