New Zealand vs Sri Lanka: अंतिम ओवर में खत्म हुआ न्यूजीलैंड-श्रीलंका का रोमांचक मैच, जानिए किसकी हुई जीत

New Zealand vs Sri Lanka: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला ही मैच काफी रोमांचक रहा। न्यूजीलैंड दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम के एक बल्लेबाज ने तूफानी अंदाज में बैटिंग कर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। यह मुकाबला अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा और रन भी बनते गए।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कीवी टीम के लिए ओपन कर रहे रचिन रविन्द्र के बल्ले से रन नहीं आए, वह 8 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके अलावा टिम रॉबिन्सन ने भी 11 रन ही बनाए और कीवी टीम के सामने संकट खड़ा हो गया।

new zealand vs sri lanka

कुछ और विकेट गिरने के बाद डैरिल मिचेल ने मोर्चा संभाल लिया और श्रीलंकाई गेंदबाजों का बखूबी सामना किया। मिचेल ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए अर्धशतक जमा दिया। उनके अलावा माइकल ब्रेसवेल का बल्ला भी चला और दोनों ने टीम को संकट से बाहर निकाल दिया।

मिचेल ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनों की पारी खेली। ब्रेसवेल के बल्ले से 33 गेंदों में 59 रनों की पारी आई। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम को इन दोनों ने मिलकर 8 विकेट पर 172 का स्कोर हासिल करने में मदद की। श्रीलंका के लिए फर्नान्डो, तीक्ष्णा और हसारंगा ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए श्रीलंकाई ओपनिंग जोड़ी ने गदर काट दिया। निसंका और मुसल मेंडिस ने मिलकर पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़कर जीत पक्की कर दी थी। इसके बाद कीवी टीम ने पासा पलटा। निसंका 60 गेंदों में 90 और मेंडिस 36 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हो गए।

यहाँ से अन्य बल्लेबाजों ने कुछ नहीं किया और डबल डिजिट के आंकड़े तक नहीं पहुँच पाए। अंतिम ओवर में श्रीलंका को 14 रन चाहिए थे लेकिन कीवी गेंदबाजों ने ये रन हासिल नहीं करने दिए और 8 रनों से अपनी टीम को जीत दिला दी। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+