NZ vs BAN Dream 11: गलती से भी इन खिलाड़ियों को ड्रीम 11 टीम में न करें शामिल, टूट जाएगा करोड़पति बनने का सपना
New Zealand vs Bangladesh Dream 11 Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 11वां मैच आज न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जाना है। ये मुकाबला चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना तय है। इस मौके पर हम आज आपको न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश ड्रीम 11 टीम को लेकर कुछ ऐसी जानकारी देंगे, जोकि आपके बहुत काम आने वाली है।
टीम बनाने से पहले खिलाड़ी और पिच को समझना जरूरी
दरअसल, आपको अपनी ड्रीम 11 टीम बनाते समय खिलाड़ियों के चयन को लेकर बहुत सावधानी बरतनी होगी। एक गलत खिलाड़ी का चयन आपकी रैंक और किस्मत दोनों को खराब कर सकता है। टीम बनाने से पहले आपको पिच और खिलाड़ियों को अच्छी तरह समझना होगा। एक अच्छी टीम बनाने के लिए आपको अपनी टीम को बैलेंस्ड रखने की जरूरत होगी।

अब बात करते हैं सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक यानी पिच रिपोर्ट के बारे में, दरअसल एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच काफी संतुलित मानी जाती है। वैसे तो यहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को ही मदद मिलती है, लेकिन स्पिनरों के लिए यह पिच किसी स्वर्ग से कम नहीं है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच में भारतीय स्पिनर्स ने यहां 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम पर दबाव बना दिया था।
पिच रिपोर्ट देखने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि किन गेदबाजों को ड्रीम टीम में शामिल नहीं करना है। इसके अलावा बल्लेबाजों की बात करें तो न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र ने इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। उस हिसाब से दोनों की फॉर्म को देखने हुए इनका चयन करना जरूरी हो जाता है।
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश की बेस्ट ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: लिटन दास, डिवोन कोनवे
- गेंदबाज: शाकिब अल हसन, मेहदी हसन, मेहदी हसन मिराज, ईश सोढ़ी
- बल्लेबाज: केन विलियमसन, नजमुल हुसैन शान्तो, डेरिल मिशेल
- ऑलराउंडर: रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर
- कप्तान: डेवोन कॉनवे
- उपकप्तान: लिटन दास
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन- तंजिद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान
नोट- यहां आंकड़ों को देखते हुए एक टीम तैयार की गई है, जोकि आपकी किस्मत बदल सकती है। हालांकि, हम किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन को लेकर कोई दावा नहीं करते हैं। ये महज एक भविष्यवाणी है।












Click it and Unblock the Notifications