NZ vs BAN: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश मैच के लिए ये है सबसे बेस्ट ड्रीम 11 टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

New Zealand vs Bangladesh Dream11 Prediction: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के 11वें मैच में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच शुक्रवार 13 अक्टूबर को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। न्यूजीलैंड दो मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर है। आइए इस मैच से पहले जानते हैं कि आज की बेस्ट ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे।

यदि न्यूजीलैंड की टीम आगामी मैच जीतती है, तो वे सेमीफाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच जाएंगे। दूसरी ओर बांग्लादेश ने एक मैच जीता है और एक हारा है। ऐसे में अब शाकिब अल हसन की टीम अगला मैच जीतने के लिए बेताब होगी।

NZ vs BAN

न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 41 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान न्यूजीलैंड ने 30 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश ने सिर्फ 10 मैच जीते हैं, और एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया। इस आंकड़े के अनुसार, न्यूजीलैंड की टीम मजबूत स्थिति में हैं।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन- तंजिद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान

न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश की बेस्ट ड्रीम-11 टीम

विकेटकीपर: लिटन दास, डेवोन कॉनवे
बल्लेबाज: केन विलियमसन, नजमुल हुसैन शान्तो, डेरिल मिशेल
ऑलराउंडर: शाकिब अल हसन, मिशेल सेंटनर, एम हसन, एम हसन मिराज, रचिन रवींद्र
गेंदबाज: ईश सोढ़ी
कप्तान: डेवोन कॉनवे
उपकप्तान: लिटन दास

एम ए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मैच चेपॉक में आयोजित होने वाला यह दूसरा वनडे विश्व कप मैच होगा। इस मैदान पर जब भारत और ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान का पहला मैच खेला तो दोनों टीमों के बल्लेबाज लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे। यह पिच स्पिन के लिए काफी मददगार है। यही कारण है कि यहां बल्लेबजों को स्पिनर्स से सावधान रहना होता है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच में भारतीय स्पिनर्स ने 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम पर दबाव बना दिया था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+