यूं ही नहीं है भारतीय टीम इस विश्वकप में है पहले पायदान पर, सेमीफाइनल से पहले न्यूजीलैंड का छूट रहा पसीना
इस विश्वकप में भारतीय टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। अपने सभी 9 मैचों में जीत दर्ज करके टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री की है। अंक तालिका में भारतीय टीम 18 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। सेमीफाइल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ है, ऐसे में टीम इंडिया अपने जबरदस्त फॉर्म को जारी रखना चाहेगी और जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।
इस बार टीम इंडिया की खासियत यह है कि सभी 11 खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो फॉर्म में नहीं है, लिहाजा टीम इंडिया किसी भी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। इस तरह की टीम के साथ सेमीफाइनल में भारत की एंट्री टीम को और भी मजबूत बनाती है।

विपक्षी टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि उन्हें भारतीय टीम में कोई भी कमजोर कड़ी नहीं मिल रही है, जिसपर वह अटैक कर सके। यही वजह है कि भारतीय टीम और भी खतरनाक नजर आ रही है। टीम के सभी 11 खिलाड़ियों की बात करें तो हर खिलाड़ी ने कम से कम एक मैच मे अविश्वसनीय पारी खेली है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वकप के अपने पहले मुकाबले से भी भारतीय टीम ने अपने इरादे साफ कर दिए थे। पहले ही मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। अहम बात यह है कि किसी भी मैच में भारतीय टीम मुश्किल में नजर नहीं आई और टीम ने आसानी से जीत दर्ज की है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भी टॉप क्लास
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने लगातार पांच मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट, अफगानिस्तान के खिलाफ 8 विकेट, पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट, बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट, न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। जिसके बाद सवाल हो रहे थे कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए भारत को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन टीम इंडिया ने इस मिथक को भी ध्वस्त किया।
सेकेंड बैटिंग में दिखाया दम
टीम इंडिया ने सेकेंड बैटिंग करते हुए भी लगातार चार मैचों में जीत दर्ज की। इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 100 रन से जीत दर्ज की तो श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 302, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 243 रन से और नीदरलैंड के खिलाफ 160 रन से जीत दर्ज की है।
जिस बड़े अंतर से भारतीय टीम ने जीत दर्ज की उसने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम के लिए इस विश्वकप में कुछ भी मुश्किल नहीं है। ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबला भारत के लिए बल्कि विरोधी टीम के लिए चुनौती है। न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ कमजोर कड़ी को ढूंढ़ना है, जोकि फिलहाल नजर नहीं आ रही है।
बल्लेबाजी टॉप क्लास
इस विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो विराट कोहली 594 रन के साथ पहले पायदान पर हैं। जबकि 503 रनों के साथ रोहित शर्मा चौथे नंबर पर, 421 रनों के साथ 8वें पायदान पर श्रेयस अय्यर, 347 रन के साथ 18वें पायदान पर केएल राहुल हैं। इस विश्वकप में विराट कोहली का औसत सर्वश्रेष्ठ है, उनका औसत 99 का है।
जबरदस्त गेंदबाजी
इस विश्वकप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह 17 विकेट के साथ छठे पायदान पर हैं, जबकि 16 विकेट के साथ मोहम्मद शामी 7वे पायदान पर हैं। रवींद्र जडेजा भी 16 विकेट के साथ 11वें पायदान पर हैं।
14 विकेट के साथ कुलदीप यादव 14वे पायदान पर हैं। बेस्ट बॉलिंग फिगर की बात करें तो 5/18 के साथ मोहम्मद शामी शीर्ष पर हैं, जबकि दूसरे पायदान पर 5/33 रवींद्र जडेजा हैं। 5/54 के साथ शामी चौथे पायदान पर भी मौजूद हैं। 8वे पायदान पर भी शमी 4/22 के साथ मौजूद हैं।
सबसे किफायती गेंदबाज
सबसे किफायती गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर रविचंद्रन अश्विन, तीसरे पायदान पर जसप्रीत बुमराह, चौथे पायदान पर रवींद्र जडेजा, 6ठे पायदान पर कुलदीप यादव, 10वे पर मोहम्मद शामी मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications