New Zealand ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का किया ऐलान, World Cup 2023 से पहले लौटे ये दो दिग्गज खिलाड़ी

New Zealand ODI, T20I Squads: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 8 से 15 सितंबर तक खेली जाने वाली चार मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में लंबे इंतजार के बाद ट्रेंट बोल्ट की वापसी हुई है। बोल्ट ने खुद को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से दूर रखा था।

ट्रेंट बोल्ट की टीम में हुई वापसी
दरअसल, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने वनडे और टी20 टीमों का ऐलान किया है, जो इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी।50 ओवर के फॉर्मेट के साथ कीवी टीम ने टिम साउदी की अगुवाई में टी20 टीम की भी घोषणा की। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट लंबे ब्रेक के बाद राष्ट्रीय टीम में लौट आए हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच नवंबर 2022 में टी20 विश्व कप के दौरान खेला था।

New Zealand announce ODI, T20I squads

वनडे टीम के लिए हुई दोनों खिलाड़ियों की वापसी
टीम में एक और महत्वपूर्ण वापसी काइल जैमीसन के रूप में हुई है। ऑलराउंडर को पीठ में चोट लगने के कारण मार्च 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के साथ-साथ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2023 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से बाहर कर दिया गया था। ट्रेंट बोल्ट और काइल जैमीसन की वापसी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम के लिए हुई है।

30 अगस्त से 5 सितंबर तक होंगे टी-20 मैच
दरअसल, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच 30 अगस्त से 5 सितंबर तक होंगे। न्यूजीलैंड ने इस महीने के अंत में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा की है।

न्यूजीलैंड वनडे टीम
टॉम लैथम (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, विल यंग।

न्यूजीलैंड टी20I टीम
टिम साउथी (कप्तान), फिन एलन, आदि अशोक, चाड बोवेस, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, काइल जैमीसन, कोल मैककोन्ची, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+