World Cup NED vs SL Highlights: श्रीलंका ने दर्ज की पहली जीत, नीदरलैंड्स को 5 विकेट से हराया
Netherlands vs Sri Lanka, 19th Match- Live: श्रीलंका ने वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। नीदरलैंड्स को 5 विकेट के अंतर से पराजित करते हुए श्रीलंकाई टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रीलंका के लिए समरविक्रमा ने अंत तक टिककर बैटिंग की और नाबाद 91 रनों की पारी खेली।
पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 262 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इसके बाद श्रीलंका ने 49वें ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका को अब तक हार का सामना ही करना पड़ रहा था। लगातार तीन हार के बाद अब जीत नसीब हुई है।

श्रीलंका को जीत के लिए मिला 263 रन का लक्ष्य
30 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 121/6
श्रीलंका के सामने लड़खड़ाई नीदरलैंड की पारी, 5वां विकेट गिरा












Click it and Unblock the Notifications