NED vs SL: 91 पर गिर गए थे 6 विकेट फिर भी जड़ दिए 262 रन, श्रीलंका के खिलाफ नीदरलैंड की दमदार वापसी
Netherlands vs Sri Lanka, 19th Match: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम 262 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका के सामने इस मुकाबले को जीतने के लिए 263 रनों का लक्ष्य है। श्रीलंका के खिलाफ नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। श्रीलंका के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड के बल्लेबजों पर अपना दबाव बनाए रखा। नीदरलैंड का पहला विकेट विक्रमजीत सिंह के रूप में गिरा। विक्रमजीत को कसुन राजिथा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
130 रनों की साझेदारी: इसके बाद नीदरलैंड ने एक छोटी सी साझेदारी बनाई। लेकिन 48 के स्कोर पर मैक्स ओ'डोड भी पवेलियन लौट गए। नीदरलैंड की टीम ने 71 के स्कोर पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। नीदरलैंड को छठा झटका 91 के स्कोर पर लगा। टीम के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स आउट होकर पवेलियन लौट गए। नीदरलैंड ने इसके बाद सातवें विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी निभाई।

श्रीलंका को पहली जीत की तलाश: इस सझेदारी के दम पर नीदरलैंड ने मैच में वापसी की। नीदरलैंड की टीम ने श्रीलंका के सामने एक चुनौती पूर्ण स्कोर रखने का काम किया है। अपने पिछले मैच में 245 रनों को डिफेंड करते हुए नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की थी। दूसरी तरफ श्रीलंका को इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। श्रीलंका नीदरलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला जीतना चाहेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की दूसरी पारी में यह मैच किस तरफ करवट लेती है।
नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डोड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), लोगान वान बीक, रोल्फ वान डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंता, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications