नीदरलैंड्स की टीम वर्ल्ड कप से काफी पहले भारत आएगी, जानें क्या है इसके पीछे वजह

Netherlands to camp in Alur: नीदरलैंड्स के वर्ल्ड कप 2023 में खेलने के लिए जगह बनाई है और अपनी स्थिति को टूर्नामेंट में मजबूत बनाने के लिए कैम्प की योजना भी बनाई है। नीदरलैंड्स की टीम भारत में ही अपना कैम्प करेगी ताकि परिस्थितियों के अनुरूप ढलने का मौका मिल सके।

बेंगलुरु के पास ही अलूर में नीदरलैंड्स की टीम 12 दिनों का कैम्प करेगी। इसमें कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से उनको पूरी मदद की जाएगी। नीदरलैंड्स ने हाल ही में ज़िम्बाब्वे में हुए वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद इस मेगा इवेंट में एंट्री पाई थी।

netherlands cricket team

क्रिकबज के अनुसार कर्नाटक क्रिकेट संघ के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। कैम्प को सितम्बर के पहले सप्ताह के बाद ही लगाने की योजना है लेकिन इस पर कोई जानकारी फ़िलहाल नहीं आ पाई है। कैम्प का निर्धारित समय 19 सितम्बर माना जा रहा है, जो 1 अक्टूबर तक चलेगा।

वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैचों में वेस्टइंडीज और ज़िम्बाब्वे जैसी धाकड़ टीमों के बाद भी नीदरलैंड्स ने अपना प्रभावशाली खेल दिखाया और वनडे वर्ल्ड कप में जगह हासिल कर ली। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर नीदरलैंड्स ने अपनी जगह पक्की कर ली।

नीदरलैंड्स की टीम के लिए बास डी लीड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने एक मुकाबले में 5 विकेट लेने के अलावा शतक भी जड़ा था। उनके रूप में नीदरलैंड्स को धाकड़ ऑल राउंडर मिला है। जुलाई महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के नामित खिलाड़ियों में भी उनका नाम है। देखना होगा कि वर्ल्ड कप में उनका खेल कैसा रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+