World Cup Qualifier: जिम्बाब्वे और नीदरलैंड से हारी दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज, कहीं टूट न जाये सपना

World Cup Qualifiers 2023 Netherlands beat West Indies: वेस्टइंडीज की टीम के लिए वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में आगे के मुकाबले काफी कठिन हो गई है।

World Cup Qualifiers 2023 Netherlands beat West Indies: साल 1975 और 1979 में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाली वेस्टइंडीज की टीम मौजूदा समय में संघर्ष करती नजर आ रही है। वेस्टइंडीज की टीम को वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

बढ़ गई वेस्टइंडीज की मुश्किलें: लगातार दो हार झेलने के बाद वेस्टइंडीज की मुश्किलें बढ़ गई है। भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने के लिए अब वेस्टइंडीज को आने वाले मुकाबलों में दमदार वापसी करना होगा। इन हार के बावजूद वेस्टइंडीज की टीम को सुपर सिक्स में एंट्री मिल गई है।

Netherlands beat West Indies 1

वर्ल्ड कप में पहुंचना मुश्किल: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का वनडे में प्रदर्शन का स्तर तेजी से गिरा है। यही वजह है कि दो बार विश्व चैंपियन होने के बावजूद वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप खेलने के लिए संघर्ष करना पड़ा रहा है। वेस्टइंडीज की टीम अगले राउंड यानी सुपर सिक्स में तो पहुंच गई है, लेकिन टीम के पास कोई अंक नहीं है।

वेस्टइंडीज को बड़ा नुकसान: लगातार दो हार झेलने के बाद वेस्टइंडीज की टीम को बड़ा नुकसान पहुंचा है। वेस्टइंडीज की टीम सुपर सिक्स में बिना किसी प्वाइंट के साथ एंट्री करेगी। जिम्बाब्वे चार अंकों के साथ और नीदरलैंड दो अंकों के साथ सुपर सिक्स में पहुंची है। जिसका फायदा उन्हें सुपर सिक्स में होने वाले मुकाबलों में मिल सकता है।

टूट सकता है ये सपना: वेस्टइंडीज अगर सुपर सिक्स में अच्छा खेल नहीं खेलती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। लिहाजा टीम का भारत में वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट जाएगा। नीदरलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 374 रन का स्कोर बनाया था। नीदरलैंड ने भी इतने ही रनों पर अपनी पारी खत्म की। जिसके बाद सुपरओवर में विजेता का फैसला किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+