टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का दर्द सहन नहीं कर पाया नीदरलैंड्स का खिलाड़ी, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Sybrand Engelbrecht: टी20 वर्ल्ड कप में अब लीग चरण समाप्त होने की तरफ है, इसके बाद सुपर आठ में मुकाबले खेले जाने हैं। नीदरलैंड्स ने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन पाई। नीदरलैंड्स इस इवेंट में पहले चरण में ही बाहर हो गई। हालांकि इस वर्ल्ड कप से उनको काफी अनुभव मिला होगा।

इस बीच नीदरलैंड्स के एक खिलाड़ी ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी। टीम के बाहर होने के बाद इस क्रिकेटर ने अपने रिटायरमेंट का फैसला सुना दिया। इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी लेकिन अब जो खबर सामने आई है, उसमें पता चला है कि नीदरलैंड्स के एक खिलाड़ी ने संन्यास लिया है।

Sybrand Engelbrecht

यहाँ बात हो रही है साइब्रांड एंगलब्रेक्ट की, जिन्होंने खेल को अलविदा कह दिया है। वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर से खेलते हुए नज़र नहीं आने वाले हैं। नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम में वह एक अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते हैं। इससे पहले भी वह संन्यास ले चुके हैं लेकिन टीम में वापस लौट आए थे।

एंगलब्रेक्ट ने साल 2016 में संन्यास लिया था लेकिन पिछले साल भारत में हुए एकदिवसीय वर्ल्ड कप के दौरान फिर से खेलने के लिए आए थे, अब टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने खेल को एक बार फिर से अलविदा कहने का फैसला सुना दिया है। शायद वह दो वर्ल्ड कप खेलने के लिए ही आए थे।

एंगलब्रेक्ट ने साल 2008 में दक्षिण अफ्रीका से अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला था। दक्षिण अफ्रीका में घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद वह वित्त और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिए नीदरलैंड्स चले गए थे और फिर उनको ववहाँ से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका मिल गया।

पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से रन आए थे।। वह 300 रन बनाने में सफल रहे थे। इसके बाद उनका करियर टी20 वर्ल्ड कप तक के लिए बढ़ गया। वह भी इस इवेंट में खेलना चाहते थे। नीदरलैंड के लिए टी20 क्रिकेट में उन्होंने 12 मैचों में 280 रन बनाए। वनडे में उनके नाम 12 मैचों में 385 रन है। वह फर्स्ट क्लास में 54 मैच खेले और लिस्ट ए में 70 मुकाबले खेले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+