नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की पुलिस कस्टडी 5 दिन और बढ़ी, नाबालिग से रेप का लगा है आरोप
Nepal Cricket Team के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को काठमांडू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आज लामिछाने को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। उन पर एक नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप है और इस मामले में जांच जारी है। जांच की समय सीमा 12 अक्टूबर को समाप्त हो गई, लेकिन क्रिकेटर को पहले दिन में अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस हिरासत को बढ़ाने की मांग की गई थी।

पिछले हफ्ते गिरफ्तार हुए थे संदीप
आपको बता दें कि नेपाल पुलिस ने लामिछाने को 6 अक्टूबर को रेप के आरोप लगने के बाद गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें सबसे पहले 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया था। आज लामिछाने की रिमांड को और 5 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें कि नेपाल पुलिस ने लामिछाने को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया था। नेपाल सरकार ने संदीप के खिलाफ इंटरपोल नोटिस जारी किया था।
काठमांडू के होटल में रेप करने का लगा आरोप
संदीप लामिछाने पर आरोप लगा है कि उन्होंने 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ होटल के एक कमरे में जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। आरोप लगने के बाद संदीप के खिलाफ वॉरंट जारी हो गया था। संदीप के खिलाफ दर्ज शिकायत के मुताबिक, 21 अगस्त कथित पर तौर पर संदीप एक लड़की को काठमांडू और भक्तपुर के विभिन्न स्थानों पर ले गए और काठमांडू के ही एक होटल में ले जाकर लड़की के साथ रेप किया था। आरोप लगने के बाद संदीप ने कह दिया था को वो जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
आईपीएल में खेल चुके हैं लामिछाने
आपको बता दें कि संदीप लामिछाने के खिलाफ जब अरेस्ट वॉरंट जारी हुआ था तो उस वक्त वो कैरेबियन प्रीमियर लीग खेल रहे थे। बता दें कि पिछले महीने तक नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान भी थे, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें मामले की जांच की सुविधा के लिए निलंबित कर दिया। आपको बता दें कि लामिछाने नेपाल क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। वो आईपीएल में भी खेल चुके हैं। 2018 में वो दिल्ली की टीम से खेल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications