Neeraj Chopra: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा, गाड़ियों के भी हैं शौकीन
Neeraj Chopra Net Worth: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर असरफ नदीन को पछाड़ते हुए पहले नंबर की पोजिशन हासिल की।
पहली बार आया गोल्ड मेडल: रविवार को हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर दूर जैवलिन फेंका और वह इस खेल में अपनी पोजिशन को नंबर एक पर खत्म किया। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी अब भारत के पास गोल्ड मेडल आ गया है। नीरज चोपड़ा ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं।

इतनी संपत्ति के मालिक हैं नीरज: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीरज चोपड़ा के नेटवर्क 2023 में करीब 4-5 मिलियन डॉलर है। जो 33-35 करोड़ रुपये के बराबर है। प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतने से लेकर पॉपुलर ब्रांडों के साथ विज्ञापन करने से उनकी संपत्ति के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नाइके, प्यूमा और मिंत्रा जैसे पॉपुलर ब्रांडों के विज्ञापन में नीरज चोपड़ा नजर आते रहे हैं। अपने खेल की वजह से चोपड़ा ने न केवल देश को मेडल दिलाए बल्कि पद्म श्री और खेल रत्न पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सरकारी पुरस्कार भी जीतने का काम किया।
नीरज चोपड़ा के पास है कई बेहतरीन कारें: ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा को उपहार के रूप में महिंद्रा एक्सयूवी 700 मिली थी। इस लग्जरी एसयूवी की कीमत 15.85 लाख रुपये से 30 लाख रुपये के बीच है। चोपड़ा के पास एक रेंज रोवर स्पोर्ट भी है, जो एक प्रीमियम एसयूवी है। इसकी कीमत 1.98 करोड़ रुपये से 2.22 करोड़ रुपये के बीच है।
नीरज के कलेक्शन में एक और हाई-एंड एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर है, जो अपनी मजबूती और स्टाइल के लिए जानी जाती है। इसकी कीमत 36.05 लाख रुपये से लेकर 54.91 लाख रुपये तक है। नीरज चोपड़ा के पास फोर्ड मस्टैंग जीटी है, जो एक स्पोर्ट्स कार है जो अपनी पावर और स्टाइल के लिए जानी जाती है। इस कार की कीमत लगभग 93.52 लाख रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications