IPL 2024: 48 घंटे में आएगा ऋषभ पंत को लेकर बड़ा फैसला, मैदान पर होगी वापसी? गांगुली ने किया साफ
Rishabh Pant Update: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लंबे समय से मैदान से दूर हैं। आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत की एंट्री हो सकती है। मैदान पर वापसी करने के लिए ऋषभ पंत इन दिनों जमकर मेहनत कर रहे हैं। अगले दो दिनों में ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आने वाली है।
पंत कर रहे हैं फिटनेस पर काम
दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के पद पर काम करने वाले सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। ऋषभ पंत को लेकर गांगुल ने कहा कि अगले 48 घंटे उनके लिए काफी अहम हैं। सौरव गांगुली ने बताया कि पंत ने खुद को फिट करने के लिए हर संभव प्रयास किया है।

गांगुली को है इस बात का इंजतार
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए सौरव गांगुली ने बताया कि ऋषभ पंत राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी यानी कि एनसीए से फिटनेस क्लीयरेंस लेने वाले हैं। ऋषभ पंत का फिटनेस टेस्ट 5 मार्च यानी 48 घंटे बाद होगा। इसके बाद ही पंत की कप्तानी के बैकअप विकल्प पर विचार किया जाएगा। इसलिए हम ज्यादा हाइप नहीं बना रहे हैं और बस उनके फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं।
विकेटकीपिंग के कई विकल्प हैं मौजूद
सौरव गांगुली ने कहा कि हमें देखना होगा की पंत किस तरह से इस आईपीएल में अपने आप को टीम में देखते हैं। गांगुली के मुताबिक ऋषभ पंत फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही दिल्ली कैपिटल्स के कैंप से जुड़ सकेंगे। सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत के विकेटकीपिंग के विकल्प के बारे में बात करते हुए कहा कि टीम के पास कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाई हॉप और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बेहतरीन विकल्प भी मौजूद हैं। ऐसे में अगर पंत विकेट कीपिंग नहीं करते हैं तो भी टीम को ज्यादा परेशानी नहीं आएगी।
कार एक्सीडेंट में हुए थे चोटिल
साल 2022 के अंत में यानी कि दिसंबर महीने में ऋषभ पंत अपने घर दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। इस दौरान उनके कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया था। इस घटना में पंत बाल-बाल बच गए थे। लेकिन एक्सीडेंट में ऋषभ पंत बुरी तरह से चोटिल हो गए। इसके बाद उनके शरीर पर तमाम तरह की सर्जरी की गई। लंबे अरसे बाद अब वह मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications