विराट कोहली से पंगा लेने वाले नवीन उल हक ने किया संन्यास का ऐलान, अफगानिस्तान को बड़ा झटका
Naveen-ul-Haq Announces Retirement From ODI: अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। 27 सितंबर बुधवार को अपने ऑफिश्यली इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर नवीन उल हक ने फैंस को यह जानकारी दी। नवीन उल हक वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की तरफ से आखरी बार वनडे मैच खेलते नजर आएंगे।
देश को किया धन्यवाद: नवीन उल हक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी टीम और फैंस को सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि अपने देश के लिए खेलना उनके लिए गर्व की बात रही। वह वनडे वर्ल्ड कप के बाद वनडे फॉर्मेट में नहीं खेलेंगे। लेकिन अफगानिस्तान के लिए टी-20 फॉर्मेट में वह गेंदबाजी करते नजर आएंगे। नवीन उल हक भले वनडे क्रिकेट से संन्यास ले ले लेकिन वह टी-20 में अफगानिस्तान के लिए लगातार खेलते हुए दिखाई देंगे।

कोहली से लिया था पंगा: भारत में होने वाले आईपीएल में नवीन उल हक लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं। इस सीजन खेले गए आईपीएल मैचों के दौरान नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच झड़प देखने को मिली थी। दरअसल, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था।
इस मैच के खत्म होने के बाद नवीन उल हक और विराट कोहली में बहस हो गई थी। जिसके बाद गौतम गंभीर को भी बीच में आना पड़ा था। विराट कोहली और नवीन उल हक का यह मामला लंबे समय तक चर्चाओं में बना हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications