ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन ने WTC में रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
New Zealand vs Australia, 1st Test: ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। लायन इस टूर्नामेंट में 10 बार 5 विकेट हॉल लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में भारतीय स्पिनर आर अश्विन को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम WTC में 9 बार 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।
नाथन लायन ने पहले टेस्ट मैच में दिलाई जीत
नाथन लायन ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में जीत दिलाई और ट्रांस-तस्मान ट्रॉफी को बरकरार रखा। ऑस्ट्रेलिया ने यह टेस्ट 172 रनों से जीत लिया। जिसे संभवतः कैमरन ग्रीन की पहली पारी में नाबाद 174 रनों के लिए याद किया जाएगा, ग्रीन वेलिंगटन में शतक बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। जहां लायन के नेतृत्व वाले ऑस्ट्रेलियाई अटैक ने न्यूजीलैंड को उनके घरेलू मैदान पर हरा दिया।

लायन ने इन खिलाड़ियों को बनाया शिकार
नाथन लायन ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में टॉम लैथम के रूप में अपना पहला विकेट लिया। इसके बाद केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, टॉम ब्लंडल, ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। इसके साथ ही लायन WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आर अश्विन का नाम है और तीसरे पर पैट कमिंस है कमिंस ने 8 बार ये कारनामा किया है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: स्टीवन स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम, विल यंग, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, स्कॉट कुगलेइजन, मैट हेनरी, टिम साउदी (कप्तान), विलियम ओ'रूर्के।












Click it and Unblock the Notifications