नाथन लायन ने बताया करियर के 3 मुश्किल बल्लेबाजों का नाम, इनमें 2 भारतीय शामिल
Nathan Lyon: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑफ़ स्पिनर नाथन लायन अपनी गेंदबाजी से दुनिया के हर खिलाड़ी को परेशान करते हैं। लायन ने हर तरह की पिचों पर गेंदबाजी की है। ऐसे में लायन के सामने भी कुछ ऐसे बल्लेबाज आए हैं जिन्होंने उनको परेशान कर दिया।
नाथन लायन ने अपने टेस्ट करियर में सामने आए ऐसे खिलाड़ियों का जिक्र किया है जिनके सामने मुश्किल हुई और उनको गेंदबाजी करना भी मुश्किल वाला काम रहा है। ख़ास बात यह भी है कि नाथन लायन ने तीन में से दो भारतीय खिलाड़ियों का नाम लिया है।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के सोशल मीडिया पर एक वीडियो में लायन ने कहा कि बेस्ट खिलाड़ी के सामने मैं खेला हूं, यह काफी मुश्किल सवाल है। मैं कुछ महान खिलाड़ियों के सामने खेला हूं। मैं आपको तीन नाम देने वाला हूं। ये विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और एबी डीविलियर्स हैं।
लायन ने यह भी बताया कि कैसे इन बल्लेबाजों के डिफेन्स को चुनौती देकर आउट किया। लायन ने कहा कि उनको आउट करने का राज यही है कि लम्बे समय तक उनके डिफेन्स को चुनौती देते रहना। ऐसा करने से ही सफलता हासिल होती थी। लायन ने कहा कि मैं यह संघर्ष लगातार करता रहता था।
स्पिन विभाग में इस समय लायन दुनिया के महान गेंदबाजों में शामिल हैं। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने अपने 500 टेस्ट विकेट पूरे किये हैं। दुनिया में सिर्फ चार ही स्पिनरों ने यह उपलब्धि हासिल की है, लायन इस लिस्ट में सबसे ताजा नाम है। उनसे पहले मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न और अनिल कुंबले ने ही टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेटों का आंकड़ा हासिल किया था।
पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब एक मुकाबला और बचा हुआ है। यह मैच सिडनी में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर के करियर का यह अंतिम टेस्ट मैच होगा।












Click it and Unblock the Notifications