गुजरात की जीत देख नाच उठी नताशा स्टेनकोविच, वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के 40वें मैच में बुधवार को गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ गुजरात 8 मैचों में 7 जीत के साथ पहले स्थान पर काबिज है तो वहीं हैदराबाद 5 जीत के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। राशिद खान ने मैच की आखिरी दो गेंदों पर लगातार छक्के लगाते हुए टीम को जीत दिलाई, जिसके बाद पूरी टीम जश्न में डूब गई। इस बीच कप्तान हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविच भी खुशी से नाचते हुए दिखीं।

नताशा हर मैच में गुजरात टीम को सपोर्ट करती दिख रही हैं। इस मैच में भी वह दर्शकों के बीच मौजूद थीं और खिलाड़ियों को चियर करती नजर आईं। कैमरामैन की नजरें भी नताशा के ऊपर कई बार जा रही थीं। इस दाैरान जब पूरी टीम जीत का जश्न मना रही थी तो स्टैंड में खड़ी नताशा भी नाचती हुईं दिखी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- कोई नहीं जानता था इसे, मिले थे 20 लाख, अब लगातार 3 छक्के लगाकर छा गया
इस मुकाबले में गुजरात को आखिरी गेंद पर जीत मिली। एक समय था जब गुजरात को जीत के लिए 24 गेंद पर 56 रन की जरूरत थी और हैदराबाज जीतता हुआ दिख रहा था, लेकिन यहां से राहुल तेवतिया और राशिद खान ने मैच का पासा पलट दिया। दोनों ने 24 गेंदों पर 59 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी कर हारा हुआ मुकाबला जीत लिया। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे, लेकिन तेज गेंदबाज मार्को जेनेसन ने चार छक्के खाकर मैच खत्म करवा दिया।
ऐसा रहा आखिरी ओवर का खेल-
पहली गेंद - राहुल तेवतिया ने लगाया छक्का
दूसरी गेंद - एक रन आया
तीसरी गेंद - राशिद ने लगाया छक्का
चाैथी गेंद - कोई रन नहीं आया
पांचवीं गेंद - राशिद ने लगाया छक्का
छठी गेंद - राशिद ने लगाया छक्का












Click it and Unblock the Notifications