कोई नहीं जानता था इसे, मिले थे 20 लाख, अब लगातार 3 छक्के लगाकर छा गया

नई दिल्ली। आईपीएल...एक ऐसा मंच जहां दुनियाभर के क्रिकेटरों को नाम चमकाने का माैका मिलता है। साथ ही मोटा पैसा कमान का अवसर मिलता है। पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम में कई खिलाड़ी आईपीएल के जरिए ही जगह बनाने में सफल हुए हैं। इस बार सीजन-15 में भी कुछ नए चेहरे चमक बिखेरते दिखे हैं। सीजन के 40वें मुकाबले में अब सभी को एक ऐसा खिलाड़ी चमकता हुआ दिखा, जिसे पहले शायद आप नहीं जानते होंगे। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि शशांक सिंह है।

यह भी पढ़ें- 'नो बाॅल' विवाद पर पंत और अमारे हुए थे गर्म, अब मुंबई के कोच ने रखी बड़ी मांग

लगाए लगातार 3 छक्के

लगाए लगातार 3 छक्के

शशांक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मैच में उन्हें पहली बार बल्लेबाजी करने का माैका मिल पाया। शशांक 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने महज 6 गेंदों में ताबड़तोड़ 25 रन बना दिए, जिसमें 1 चाैका व 3 छक्के शामिल रहे। खास बात यह रही कि शशांक ने लगातार 3 छक्के मारे वो भी दुनिया के नामी गेंदबाज लाॅकी फर्ग्यूसन को। हैदराबाद की पारी का आखिरी ओवर लाॅकी फेंकने आए तो शशांक को ओवर की आखिरी तीन गेंदें खेलने को मिलीं। इन तीनों गेंदों पर शशांक ने लगातार तीन छक्के लगाकर टीम का स्कोर 6 विकेट पर 195 तक पहुंचाने में भूमिका निभाई।

आखिर काैन हैं शशांक

आखिर काैन हैं शशांक

शशांक वैसे तो 30 साल के हैं, लेकिन उन्हें आईपीएल में बल्लेबाजी करने का माैका पहली बार मिला। शशांक एक ऑलराउंडर हैं, जिन्हें हैदराबाद ने इस बार हुई मेगा नीलामी में 20 लाख में खरीदा था। शशांक ने 9 अप्रैल को चेन्नई के खिलाफ हुए मैच में डेब्यू कर लिया था। इसके बाद उन्होंने 4 मैच भी खेले, लेकिन उन्हें कभी बैटिंग करने का माैका नहीं मिल पाया। शशांक को अपने छठे मैच में बल्लेबाजी करन का माैका मिला, जिसका उन्होंने खूब फायदा उठाया।

बिके थे पहले भी, लेकिन माैका नहीं मिला

बिके थे पहले भी, लेकिन माैका नहीं मिला

शशांक की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। वो ऐसे कि उन्होंने अपना आईपीएल करियर 2018 में बनाना शुरू किया था, जब वह दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें मौका दिए बिना ही रिलीज कर दिया। फिर साल 2019 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदते हुए टीम में जोड़ा। लेकिन राजस्थान ने उन्हें डेब्यू करने का माैका नहीं दिया। यहां तक कि 2020 में भी राजस्थान ने इस खिलाड़ी को रीटेन किया, लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का माैका फिर नहीं दिया। अब 2022 में उनकी कीमत हैदराबाद ने समझी। हैदराबाद ने उन्हें डेब्यू करने का माैका दिया। यानी कि तीन साल बाद शशांक को खुद को साबित करने का माैका मिला।

ऐसा है घरेलू क्रिकेट में रिकाॅर्ड

ऐसा है घरेलू क्रिकेट में रिकाॅर्ड

शशांक के घरेलू क्रिकेट के सफर का जिक्र करें तो वह अभी तक खेले 37 टी20 मैचो में 142.28 की स्ट्राइक रेट से 424 रन बना चुके हैं। उनके छक्कों की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से भी की जीता है। वे टी20 में अब तक 22 छक्के लगा चुके हैं। साथ ही उन्होंने टी20 में 10 विकेट भी लिए हैं। वहीं फर्स्ट क्लास में अब तक शशांक ने 9 मैच में 43 से ज्यादा की औसत से 436 रन बनाए और 4 विकेट लिए हैं। इसमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही 23 लिस्ट ए मैचों में 2 अर्धशतक की मदद से 536 रन बना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+