हार्दिक-नताशा की शादी में पंडित जी क्यों हुए कन्फ्यूज? इस शख्स ने कराया था कन्यादान

Hardik Pandya and Natasha Marriage: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के प्रोफेशनल करियर के साथ-साथ पर्सनल जिंदगी की भी खूब चर्चा हो रही है। क्रिकेटर ने IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी और इसी दौरान उनकी पर्सनल लाइफ जबरदस्त सुर्खियों में आ गई।

बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें हैं कि हार्दिक और नताशा के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है और दोनों तलाक भी ले सकते हैं। हालांकि वनइंडिया इन खबरों की पुष्टि नहीं करता है। इस बीच दोनों की शादी से जुड़ा एक किस्सा भी खूब सुर्खियों में है।

Natasha Hardik

साल 2023 में नताशा और हार्दिक ने फिर से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों के साथ शादी की। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट है कि शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे पंडित जी भी कन्फ्यूज हो गए। ऐसा क्या हुआ, चलिये आपको बताते हैं।

खबर के मुताबिक, हार्दिक नताशा की शादी में नताशा की फैमिली भी वहीं मौजूद थी। मगर जब कन्यादान का समय आया तो कोई भी आगे नहीं आया। ऐसे में ये काफी चौंकाने वाला था कि परिवार के होते हुए कन्यादान को कोई भी आगे क्यों नहीं आया। इसी बात ने पंडित जी को कन्फ्यूज कर दिया।

इसके बाद दिनेश कार्तिक ने नताशा का कन्यादान किया। वहीं क्रुणाल पंड्या और उनकी पत्नी पंखुरी शर्मी ने हार्दिक पंड्या की बहन बनकर सारी रस्में निभाईं। बताते चलें कि साल 2020 में हार्दिक और नताशा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। हालांकि ये बात क्लीयर हुई थी कि दोनों ने शादी कब की थी। इसके बाद उदयपुर में दोनों की शादी साल 2023 में हिंदू और ईसाई रीती-रिवाजों से हुई।

बीते दिनों हार्दिक और नताशा के तलाक की खबरों ने सबको चौंका कर रख दिया था। हालांकि तलाक की खबरों पर न तो हार्दिक और न ही नताशा ने कुछ भी कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+