'आप इससे बेहतर की हकदार हैं', नई गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए हार्दिक पंड्या! नताशा ने शेयर किया वीडियो

Natasa Stankovic shares her video: पिछले कुछ समय से नताशा स्टेनकोविक हार्दिक पंड्या से अलग होने के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ हार्दिक के अफेयर की अफवाहों के बीच नताशा ने अपना ग्लैमरस लुक दिखाते हुए एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सर्बियाई एक्टर-मॉडल काफी अट्रैक्टिव दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में वह काफी विश्वास से भरी हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

इंस्टाग्राम पर फैंस नताशा स्टेनकोविक के इस वीडियो पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप कमाल की हैं। जबकि दूसरे ने कहा कि बहुत खूबसूरत लग रही हो। हार्दिक पांड्या और जैस्मीन वालिया के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं। यूजर्स ने तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे पता चलता है कि दोनों ग्रीस में साथ में छुट्टियां मना रहे हैं।

Natasa Stankovic 1

आप इससे बेहतर की हकदार हैं

वहीं एक अन्य यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप इससे बेहतर की हकदार हैं। बता दें कि जैस्मीन जो जैक नाइट के साथ हिट सिंगल "बॉम डिग्गी" सहित अंग्रेजी, पंजाबी और हिंदी में अपने गानों के लिए जानी जाती हैं, ने इन अफवाहों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 18 जुलाई 2024 को हार्दिक और नताशा दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की घोषणा की थी। यह घोषणा नताशा के अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया लौटने के कुछ समय बाद की गई।

क्या हार्दिक पंड्या थे वेबफा?

तलाक के बाद नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया वापस चली गईं। वह वहां अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। इससे पहले नताशा ने एक रील लाइक की थी। नताशा की रील को लेकर भी चर्चाएं की जा रही है। नताशा ने जो रील लाइक की है, उसमें लिखा है कि एक अपरिपक्व लड़का कभी भी अपनी गर्लफ्रेंड को खास महसूस नहीं करवाएगा और हमेशा दूसरी लड़कियों की तरफ आकर्षित होगा। इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने अनुमान लगाया है कि हार्दिक अपनी शादी के दौरान बेवफा रहे होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+