'रिलेक्स गाइज तलाक नहीं हो रहा...,' हार्दिक-नताशा के विवाद के बीच कूदे जेठ जी! क्रुणाल की पोस्ट ने किया हैरान
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और उनकी पत्नी एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक (Natasa Stankovic) के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा हैं, जिसे लेकर दोनों के बीच तलाक की अफवाहों का बाजार गर्म है, इस विवाद के बीच अब हार्दिक के भाई क्रुणाल पंड्या (krunal pandya) की एंट्री एक शुभ संकेत लेकर आई है।
तलाक की अफवाहों के बीच आया नया अपडेट
दरअसल, दोनों के अलग होने की खबरें तब आईं जब एक Reddit यूजर ने दावा किया कि क्रिकेट स्टार और उनकी पत्नी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कई रिपोर्टों से यह भी संकेत मिलता है कि नतासा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बेटे अगस्त्य के अलावा हार्दिक के साथ अपने हालिया पोस्ट को हटा दिया है। उन्होंने कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने नाम से उपनाम 'पांड्या' भी हटा दिया।

क्रुणाल पंड्या के शेयर किया इंस्टाग्राम पोस्ट
हालांकि, तलाक की अफवाहों के बीच, नताशा ने हाल ही में हार्दिक के भाई क्रुणाल पंड्या के इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के ऑलराउंडर ने अपने बेटे कविर और अगस्त्य की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं है।
नतासा के रिएक्शन के बाद आई यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़
इस पोस्ट में क्रुणाल ने अपनी गोद में अपने बेटे और हार्दिक के बेटे को ले रखा है और कैप्शन में लिखा है 'हैप्पी प्लेस'। क्रुणाल की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी शेयर करके प्यार लुटाया है। नताशा के रिएक्शन के बाद यूजर्स के अलग-अलग कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा रिलेक्स गाइज तलाक नहीं हो रहा।
दरअसल, हार्दिक पंड्या ने 1 जनवरी, 2020 को एक प्राइवेट बोट पर नतासा स्टेनकोविक को प्रपोज किया। 31 मई को इस कपल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करके अपनी शादी की घोषणा की। 30 जून, 2020 को उनके घर एक बच्चे अगस्त्य का जन्म हुआ।
हार्दिक पंड्या के लिए पिछले कुछ महीने काफी मुश्किल रहे हैं। मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी संभालने के बाद उन्हें प्रशंसकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली और यहां तक कि मौजूदा आईपीएल 2024 में भी उन्हें अलोचनाओं का शिकार होना पड़ा।
ये भी पढ़ें- Hardik Pandya: कभी 200 रुपये कमाने के लिए खेला टूर्नामेंट, अब करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं हार्दिक पांड्या
मामले को और भी बदतर बनाने के लिए, पांच बार के चैंपियन ने 14 मुकाबलों में से केवल चार जीत हासिल की और बुरी हार के साथ सीजन से बाहर हो गए। जबकि हार्दिक पूरे सीज़न में फॉर्म के लिए संघर्ष करते रहे। हालांकि पूर्व दिग्गजों का मानना है कि 30 वर्षीय खिलाड़ी आगामी 2024 टी20 विश्व कप में चीजें बदल देंगे।












Click it and Unblock the Notifications