नसीम शाह ने चौके-छक्कों की बारिश कर न्यूजीलैंड को दिखाए तारे, नहीं बचा पाए पाकिस्तान की शर्मनाक हार

Naseem Shah: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी टीम को हार का सामना करना पड़ा और तीन मैचों की सीरीज भी हाथ से चली गई। इस बीच पाकिस्तानी टीम के गेंदबाज नसीम शाह ने तबाही मचाने वाला अंदाज दिखाते हुए गदर काट दिया।

कीवी टीम ने पाकिस्तान को इस मुकाबले में 84 रनों के अंतर से पराजित कर दिया लेकिन नसीम शाह की पारी को लेकर चर्चा हर जगह देखने को मिल रही है। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली और तहलका मचा दिया। नसीम शाह ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की।

naseem shah

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करना का फैसला लिया और कीवी ओपनर बल्लेबाज मारियु को आउट कर दिया। वह 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद निक केली भी 31 रनों की पारी खेलकर चलते बने। हेनरी निकोलस के बल्ले से 22 और डैरिल मिचेल के बल्ले से 18 रन आए।

नियमित अंतराल पर गिर रहे विकेटों के बीच कीवी टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मिचेल हाय ने इंटेंट दिखाया और टी20 के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की कुटाई कर डाली। वह शतक के करीब जाकर 99 पर नाबाद लौटे। 78 गेंदों की पारी में उनके 7 चौके और 7 छक्के आए। कीवी टीम ने 8 विकेट पर 292 रन बनाए।

जवाब में खेलते हुए पाकिस्तानी टीम ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। बाबर आज़म जैसा धांसू खिलाड़ी 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चला गया। मोहम्मद रिज़वान के बल्ले से भी 5 रन आए। फहीम अशरफ ने 73 रनों की शानदार पारी खेली।

Naseem Shah ने काटा गदर

निचले क्रम से नसीम शाह का बल्ला जोरदार चला और उन्होंने टी20 के अंदाज में बल्लेबाजी कर कीवी गेंदबाजों को करारा जवाब दिया। नसीम शाह ने अपना बल्ला तलवार की गति से चलाते हुए अर्धशतक जमा दिया। उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के आए। नसीम शाह ने 44 गेंदों में 51 की पारी खेली।

Naseem Shah की चारों तरफ चर्चा

हालांकि वह टीम की हार नहीं बचा पाए। पाकिस्तानी टीम के इस गेंदबाज की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा देखने को मिली क्योंकि बाबर-रिजवान जैसे दिग्गज फ्लॉप हो गए। पाक टीम 208 पर आउट हो गई और कीवी टीम ने मैच जीत लिया। बेन सीयर्स ने 5 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+