'मेरा इरादा गलत...', ऐश्वर्या पर घटिया टिप्पणी करने वाले रज्जाक के बदले सुर, वीडियो शेयर करके अब कही ये बात
Abdul Razzaq on Aishwarya Rai: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक अपने एक विवादित बयान की वजह से इस वक्त लोगों के निशाने पर हैं। अब्दुल ने हाल ही में पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर एक अमर्यादित टिप्पणी की थी, जिसकी वजह से वो बुरी तरह से लोगों के निशाने पर हैं।

सोशल मीडिया पर तो लोग उन्हें कोस ही रहे थे, खुद उन्हीं के वतन के लोग उन्हें इस बात के लिए खरी-खोटी सुना रहे हैं।चारों तरफ से घिरने के बाद अब्दुल रज्जाक बैकफुट पर आ गए हैं और उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है।
खरी-खोटी सुनने के बाद रज्जाक के बदले सुर
उन्होंने अपना एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 'मेरी मंशा किसी को हर्ट करने का नहीं थी, ना ही मेरा कोई गलत इरादा था, मैं क्रिकेट कोचिंग और पीसीबी को लेकर बात कर रहा था और इसी दौरान मेरी जुबान फिसल गई और मैंने गलती से ऐश्वर्या राय का नाम ले लिया, मैं अपनी इस हरकत पर शर्मिंदा हूं और इसके लिए सबसे तहे दिल से माफी मांगता हूं।'
रज्जाक की माफी भी लोगों को रास नहीं आई
हालांकि उनकी माफी भी लोगों को रास नहीं आई और वो अभी भी रज्जाक को ट्रोल कर रहे हैं और उनकी जबरदस्त आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं 'ये लोग किसी महिला के बारे में क्या सोच रखते हैं, इसका सबूत रज्जाक ने दे दिया है। ये गिरे हुए लोग हैं इन्हें कभी किसी से माफी नहीं मिल सकती है।'
क्या कहा था अब्दुल रज्जाक ने?
दरअसल विश्वकप 2023 में पाकिस्तान का प्रदर्शन औसत से भी ज्यादा खराब रहा है इसी वजह से इस वक्त पाकिस्तानी टीम और पीसीबी दोनों ही लोगों के निशाने पर हैं।
मुझे अपने कप्तान के अच्छे इरादों के...
पीसीबी को टीम की बर्बादी का जिम्मेदार ठहराते हुए अब्दुल रज्जाक ने एक प्रेस वार्ता में कहा था कि 'जब मैं खेल रहा था, तो मुझे अपने कप्तान यूनिस खान के अच्छे इरादों के बारे में पता था, उन्होंने मुझे काफी प्रोत्साहित किया और खुदा की वजह से मैं अपनी टीम के लिए बढ़िया प्रदर्शन करने में कामयाब हो पाया।'
'मैं ऐश्वर्या राय से शादी करूंगा और फिर...'
'लेकिन पीसीबी की मौजूदा स्थिति की बात करें तो उसका इरादा किसी भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का है ही नहीं। ये बिल्कुल ठीक उसी तरह से है जैसे कि आप सोच लें कि एक दिन मैं ऐश्वर्या राय से शादी करूंगा और फिर उससे नेक बच्चा पैदा करूं तो ऐसा कभी नहीं हो सकता इसलिए आपको पहले नियत ठीक करनी होगी।'
सोशल मीडिया पर लोगों ने क्रिकेटर की लगाई क्लास
रज्जाक के इस अमर्यादित टिप्पणी के बाद तूफान मच गया और लोग सोशल मीडिया पर बुरी तरह से अब्दुल रज्जाक पर बिगड़ गए और वो ट्रोल होने लग गए।
शाहिद अफरीदी ने पहले बजाई फिर की आलोचना
आपको बता दें कि जिस वक्त रज्जाक ने ये बात कही थी, उस वक्त पीसी में उनके बगल पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भी मौजूद थे, जो कि रज्जाक की बात पर जोर-जोर से हंसते और ताली बजाते दिख रहे थे, हालांकि बाद में उन्होंने भी रज्जाक की आलोचना की लेकिन लोगों ने उन्हें भी नहीं बक्शा और उन्हें भी खरी-खोटी सुनाई।
Look how casually Abdul Razzaq suggests "you dont expect kids with good values and neeyat if you marry Aishwarya Rai".. And see how Shaheed Afridi & Umar Gul claps and laughs along with the audience. This is how atrocities against hindus & women in Pakistan are normalized. And… pic.twitter.com/0Ye4ILI6M0
— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) November 14, 2023












Click it and Unblock the Notifications