'मेरे क्रिकेट आइडल हमेशा से सचिन तेंदुलकर रहे हैं', धोनी ने एक बच्ची के सवाल का दिया मजेदार जवाब
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे सफलतम कप्तानों और महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। धोनी के बाद टीम इंडिया की कमान विराट कोहली को सौंपी गई और कोहली के बाद टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है, लेकिन धोनी की कप्तानी को आज भी क्रिकेट फैंस याद करते हैं। धोनी का मैदान पर कूल अंदाज में कप्तानी करना हर किसी को पसंद था। वहीं ग्राउंड के बाहर भी धोनी अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। धोनी ने ऐसा ही एक कूल जवाब एक कार्यक्रम में दिया है, जहां उन्होंने अपने आइडल के बारे में बताया है।

Recommended Video
Sourav Ganguly President: Ganguly ने बताया अब क्या है आगे का प्लान? | वनइंडिया हिंदी *Cricket











Click it and Unblock the Notifications