Virat Kohli-Anushka Sharma: 'अनुष्का ने दी है कुर्बानी', डार्लिंग वाइफ के बारे में कोहली ने क्यों कहा ऐसा?

विराट कोहली ने कहा कि 'अनुष्का को लाइफ को देखने कानजरिया दूसरा है, मैं कुछ और सोचा करता था लेकिन उन्होंने मेरे नजरिए को ही बदल दिया है।'

Virat i-Anushka :

Virat Kohli On Anushka Sharma: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 'Made For Each Other' कहलाते हैं, अपनी-अपनी फील्ड में अपनी अलग और खूबसूरत पहचान रखने वाले विराट-अनुष्का ने प्यार, समर्पण और रिलेशनशिप की एक नई परिभाषा तय की है, जिसको दुनिया सलाम भी करती है। आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा जिक्र ना करने वाले विराट कोहली ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर काफी कुछ कहा है।

'अनुष्का को लाइफ को देखने का नजरिया दूसरा है'

'अनुष्का को लाइफ को देखने का नजरिया दूसरा है'

आरसीबी के पॉडकास्ट के दौरान कोहली ने कहा कि 'अनुष्का के आने के बाद मेरी लाइफ टोटली चेंज हो गई , जब आप किसी से प्यार करते हैं और उन्हें अपनी लाइफ में शामिल करते हैं तो कहीं ना कहीं आपके ऊपर उनकी सोच का भी असर दिखता है, अनुष्का को लाइफ को देखने का नजरिया दूसरा है।'

'मां के तौर पर बहुत सारी कुर्बानी दी'

'मैं कुछ और सोचा करता था लेकिन उन्होंने मेरे नजरिए को बदल दिया है। पिछले दो सालों में जिस तरह से चीजें घटी हैं, उस दौरान मैंने उन्हें काफी संयमित पाया, हमारे पास एक बेबी भी है, उन्होंने मां के तौर पर बहुत सारी कुर्बानी दी है।'

'वो मेरी प्रेरणा हैं, मेरी ताकत हैं'

'वो मेरी प्रेरणा हैं, मेरी ताकत हैं'

उन्हें देखकर मुझे हमेशा लगा कि 'वो इतनी सैक्रिफाइस कर रही हैं, जबकि मेरी समस्याएं तो उन बातों के आगे कुछ भी नहीं है। जब आप इंस्पिरेशन की तलाश करते हैं, तो आप अपने आस-पास के लोगों और घर के ही लोगों को देखते हैं और मुझे ये कहते हुए जरा भी आपत्ति नहीं कि वो मेरी प्रेरणा हैं, मेरी ताकत हैं।'

'अनुष्का की सोच ने मुझे बेहतर व्यक्ति बनाया'

'अनुष्का की सोच ने मुझे बेहतर व्यक्ति बनाया'

विराट कोहली ने आगे कहा कि ' रही बातें उम्मीद की, तो देखिए जब आपके चाहने वाले या आपके परिवार वाले उसी रूप में आपसे प्यार करें , जिस रूप में आप वास्तविक तौर पर हैं तो इससे बढ़कर और क्या हो सकता है। अनुष्का की सोच ने मुझे बेहतर व्यक्ति बनाया है, इसे मैं स्वीकार भी करता हूं। ''

साल 2017 में इटली में शादी की थी

साल 2017 में इटली में शादी की थी

आपको बता दें कि एक एड शूट के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात हुई थी, दोनों में दोस्ती हुई और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए लेकिन दोनों ने खुलकर सार्वजनिक तौर पर अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा, हालांकि मीडिया में दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार बातें होती रहीं। लंबे डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2017 में इटली में शादी की थी और इसके बाद दोनों ने ग्रेंड रिसेप्शन इंडिया में दिया था। दो साल पहले अनुष्का-विराट वामिका के मम्मी-पापा बने हैं।

मम्मी बनने के बाद अनुष्का ने काम से ब्रेक लिया

मम्मी बनने के बाद अनुष्का ने काम से ब्रेक लिया

मम्मी बनने के बाद अनुष्का ने काम से ब्रेक लिया था। आज कोहली और अनुष्का की शादी को पांच साल हो गए हैं। मालूम हो कि विराट कोहली ने जहां क्रिकेट की दुनिया में अपने शानदार खेल से नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं तो वहीं दूसरी ओर अनुष्का ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से की थी।

'चकदा एक्सप्रेस'

उन्होंने 'बैंड बाजा बारात', 'पीके', 'एनएच10', 'सुल्तान' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वो 'चकदा एक्सप्रेस' फिल्म से पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं।

Recommended Video

    Virat Kohli और Anushka Sharma पहुंचे वृंदावन, आश्रम में 1 घंटे तक लगाया ध्यान | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+