बांग्लादेश में IPL टेलीकास्ट पर रोक, मुस्तफिजुर विवाद के बाद सरकार ने उठाया बड़ा कदम
Bangladesh, IPL telecast ban: बांग्लादेश सरकार ने दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारण और प्रचार पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला 5 जनवरी को बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आधिकारिक तौर पर सुनाया गया है। ऐसी खबरें पहले से थी, लेकिन सोमवार को इसकी अधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।
बांग्लादेश ने इस वजह से लिया यह फैसला (Bangladesh, IPL telecast ban)
इस कड़े फैसले के पीछे बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का मामला जुड़ा है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर रहमान को आगामी सीजन के लिए अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। बांग्लादेश में मौजूदा हालातों को देखते हुए BCCI के इस कदम ने वहां के अधिकारियों और प्रशंसकों को नाराज कर दिया है।

BCCI के फैसले से बांग्लादेशी फैंस निराश
बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि मुस्तफिजुर जैसे दिग्गज खिलाड़ी को आईपीएल से बाहर किए जाने के फैसले से बांग्लादेश की जनता की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। मंत्रालय के अनुसार BCCI के इस निर्णय ने बांग्लादेशी लोगों को दुखी और आक्रोशित किया है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने यह तय किया है कि अगले आदेश तक आईपीएल के किसी भी मैच या उससे जुड़े कार्यक्रमों का प्रसारण बांग्लादेश में नहीं किया जाएगा।
मुस्तफिजुर रहमान को लेकर मचा बवाल
यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आईपीएल का अगला सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाला है, लेकिन बांग्लादेशी दर्शक अब अपने टीवी स्क्रीन पर इसका लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। 5 जनवरी को प्रतिबंध की घोषणा की गई। आईपीएल मैचों का लाइव टेलीकास्ट और प्रमोशन पूरी तरह बंद हो गया है। बता दें कि मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के प्रीमियम गेंदबाज के साथ-साथ आईपीएल में भी अच्छा खासा प्रभाव छोड़ते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications