Mohammad Kaif: संगम में डुबकी लगाने वाले मुस्लिम कैफ ने की है हिंदू लड़की से शादी, जानिए इनकी प्रेम कहानी
Mohammad Kaif in Mahakumbh 2025: महाकुंभ से पहले प्रयागराज में भारत के मशहूर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने संगम में डुबकी लगाई, जिसके बाद से वो लगातार सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के निशाने पर हैं। कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की और कहा कि एक मुस्लिम व्यक्ति को हिंदू आयोजनों से दूर रहना चाहिए।
हालांकि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर नफरत की बात करने वालों को आड़े हाथों लिया है तो वहीं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी रविंद्र पुरी ने भी कैफ की तारीफ की है।

उन्होंने कहा 'मोहम्मद कैफ भारत के बहुत बड़े खिलाड़ी है और हमारा गौरव हैं, लोगों को तो उनसे सीख लेनी चाहिए और हर गैर हिन्दू को इसे फॉलो करना चाहिए।'
कैफ को धर्म के आधार पर ट्रोल किया जा रहा( Mohammad Kaif)
फिलहाल इस मुद्दे पर कैफ की ओर से तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई लेकिन आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब कैफ को धर्म के आधार पर इस तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया हो। वो पहले भी इस तरह की बातों के शिकार हो चुके हैं, इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह ये है कि मोहम्मद कैफ ने हिंदू लड़की पूजा यादव से प्रेम विवाह किया है।
शादी से पहले करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया
दोनों ने शादी से पहले करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई, जहां दोनों को किसी कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था। पूजा पेशे से पत्रकार हैं और नोएडा निवासी हैं। पूजा काफी सुंदर हैं इसलिए पहली नजर में ही मोहम्मद कैफ उन पर दिल हार बैठे थे। दोनों की मुलाकातें होने लगीं और फिर एक दिन दोनों ने अपनी फीलिंग्स एक-दूसरे को बता दी।
पूजा के परिवार वाले शादी को लेकर असमंजस में थे
लेकिन उस वक्त कैफ का करियर परवान चढ़ रहा था इसलिए दोनों ने अपने रिश्ता लोगों से छिपाकर रखा। कहा जाता है कि कैफ की फैमिली को तो इस रिश्ते पर कोई एतराज ना था लेकिन पूजा के परिवार के लिए इस रिलेशनशिप को कबूलना आसान नहीं था लेकिन जब उन्हें लगा कि उनकी बेटी ने एक ऐसे व्यक्ति को हमसफर चुना है, जिसने देश का नाम विश्वपटल पर कई बार ऊंचा किया है तो फिर उन्होंने भी शादी के लिए 'हां' कर दिया।

26 मार्च 2011 को कैफ ने की पूजा से शादी
कैफ और पूजा ने 26 मार्च 2011 को एक प्राइवेट समारोह में शादी की, आज पूजा और कैफ दोनों अपनी जिंदगी में बहुत ज्यादा खुश और सुखी हैं । इस पॉवर कपल को दो बच्चे है, बेटे का नाम कबीर और बेटी का नाम इवा है।
कैफ ने साल 2018 में संन्यास ले लिया था (Mohammad Kaif)
अपनी सुंदरता की वजह से पूजा हमेशा चर्चित रहती हैं, फिलहाल वो आज भी एक पत्रकार के रूप में काम कर रही हैं। तो वहीं कैफ ने साल 2018 में क्रिकेट के सारे फार्मेंट से संन्यास ले लिया था।
कांग्रेस के टिकट पर साल 2014 में लड़ा था चुनाव (Mohammad Kaif)
वो इन दिनों टीवी चैनल पर क्रिकेट एंकर के रूप में दिखाई पड़ते हैं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर साल 2014 में फूलपुर से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन वो सफल नहीं हुए, फिलहाल वो इस वक्त राजनीति से काफी दूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications