Rishabh Pant: 'पंत का असर हो गया है', उर्वशी रौतेला के 7 करोड़ वाले डांस पर किसने कही ये बात?
Rishabh Pant- Urvashi Rautela Hindi: बॉलीवुड मॉडल- एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela)अक्सर अपने पर्सनल कारणों की वजह से चर्चा में रहती हैं, ये एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो कि अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी कारणों के काऱण लोगों के बीच सुर्खियां बन जाती हैं।
सोशल मीडिया पर इस वक्त वो अपने न्यू ईयर इवेंट को लेकर छाई हुई हैं। दरअसल कोलकाता के एक साल के प्रोग्राम में उन्होंने परफॉर्म करने के लिए इतनी मोटी रकम ली जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए।

कहा जा रहा है कि उर्वशी ने 7 करोड़ रुपये की फीस ली है, इसी कारण लोग उर्वशी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं। कई लोगों ने तो उनकी क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर भी खिंचाई की है।
'पंत का असर हो गया है, करोड़ो कमाने लग गई हो' (Rishabh Pant)
काफी लोगों ने लिखा है कि 'लगता है पंत का असर हो गया है, करोड़ो कमाने लग गई हो। ' तो किसी ने लिखा कि 'मुझे समझ नहीं आया कि इसे अजीब टाइप के डांस के लिए इतने पैसे कैसे मिल गए', तो वहीं कुछ ने लिखा है कि 'अब तो शायद पंत मान जाए।
'उर्वशी और ऋषभ के रिलेशनशिप पर असमंजस बरकरार' (Rishabh Pant- Urvashi Rautela )
दरअसल उर्वशी और ऋषभ पंत के बीच में कभी कुछ था या है, इस बात की अधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई लेकिन ये तय है कि उर्वशी किसी RP नाम के बंदे से जुड़ी हुई थीं और वो शायद क्रिकेट की दुनिया से ही हैं। अब चूंकि ऋषभ पंत भी क्रिकेटर हैं और उनका शार्टनेम भी RP है इसलिए लोग उर्वशी और पंत को जोड़ते हैं।
'उर्वशी और ऋषभ पंत दोनों ही उत्तराखंड से हैं'
उर्वशी से कई बार इस बारे में सवाल किए जाते हैं लेकिन उन्होंने कभी भी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा लेकिन उनकी बातों से हमेशा यही लगा कि उनका इशारा ऋषभ पंत की ही ओर है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह उत्तराखंड है। दरअसल उर्वशी और ऋषभ पंत दोनों ही उत्तराखंड से हैं और अपने राज्य के प्रसिद्ध हस्तियों में से एक हैं और दोनों ने ही विश्वस्तर पर अपने काम से देश का नाम ऊंचा किया है।
उत्तराखंड की बाला के प्यार में गिरफ्तार ऋषभ पंत
वैसे उर्वशी सिंगल है या नहीं, इस पर भी वो खुलकर कुछ नहीं बोलती हैं लेकिन ऋषभ पंत के बारे में कहा जाता है कि वो उत्तराखंड की बाला ईशा नेगी के प्यार में गिरफ्तार हैं।
सोशल मीडिया पर करीब 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स ( Rishabh Pant-Urvashi Rautela)
उर्वशी ने इंटरनेशनल लेवल पर भारतीय मॉडलिंग को नई दिशा देने का काम किया है, उनके सोशल मीडिया पर करीब 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम फोर्ब्स रिच लिस्ट में उनका नाम सबसे कम उम्र की इंडियन हस्तियों में शामिल हैं।
तमन्ना भाटिया से भी ज्यादा लिए पैसे, लोग हैरान-परेशान
मालूम हो कि उन्होंने कोलकाता में न्यू ईयर कॉन्सर्ट में फिल्म 'स्त्री 2' के सुपरहिट गाने 'आज की रात' पर डांस किया था, आपको बता दें कि अगर रकम वाली बात सही है तो इतने पैसे तो तमन्ना भाटिया को भी इस आयटम नंबर के लिए नहीं मिले जिन्होंने फिल्म 'स्त्री 2' में असल में इस आयटम नंबर पर नृत्य किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तमन्ना को इस गाने के लिए केवल 1 करोड़ रुपए मिले थे।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है ।












Click it and Unblock the Notifications