कभी रेलवे प्लेटफॉर्म पर पिता के साथ सोने वाला आज है गजब का बल्लेबाज, दलीप ट्रॉफी में लगाया रनों का अंबार

Duleep Trophy 2024, Musheer Khan: दमदार बल्लेबाज मुशीर खान के दलीप ट्रॉफी में जबरदस्त प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचने का काम किया है। इंडिया-ए और इंडिया-बी मैचों उनकी के दौरान मुश्किल सिचुएशन में उनकी बल्लेबाजी को फैंस काफी सराह रहे हैं। शतक लगाकर टीम को मुश्किल से निकालने वाले मुशीर खान को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। कई लोगों का मानना ​​है कि मुशीर खान जल्द ही अपने बड़े भाई सरफराज खान की तरह भारतीय जर्सी पहन सकते हैं।

मुशीर ने नाबाद 105 रन बनाए

इस मुकाबले में मुशीर ने नाबाद 105 रन बनाए। जिसकी बदौलत इंडिया बी को दलीप ट्रॉफी के पहले दिन 94/7 से 202/7 पर जाने में मदद मिली। दिन का खेल खत्म होने पर मुशीर ने कहा कि जब मैं बल्लेबाजी करने गया, तो मैं केवल अधिक से अधिक गेंदें खेलने के बारे में सोच रहा था। मैं रनों के बारे में नहीं सोच रहा था।य़ मैं बस पूरे दिन बल्लेबाजी करना चाहता था।

Musheer Khan 1

युवराज सिंह को किया था आउट

साल 2013 के दौरान कांगा क्रिकेट लीग से पहले मुशीर खान ने एक अभ्यास मैच में भाग लिया था। इसमें दिग्गज युवराज सिंह भी मौजूद थे। मुशीर को उस मैच में युवराज के सामने गेंदबाजी करने का मौका मिला। शुरू में तो युवराज ने मुशीर की गेंदों को आसानी से खेला। लेकिन फिर अचानक 8 साल के इस बच्चे ने उन्हें आउट कर दिया। रातों-रात मुशीर पॉपुलर हो गए।

रेलवे प्लेटफॉर्म पर पिता के साथ सोना पड़ा

हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि इस मैच के बाद मुशीर और उनके पिता को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सोना पड़ा था। उन्हें उस रात घर लौटना था, लेकिन उनकी ट्रेन छूट गई। मुशीर के पिता के पास होटल में ठहरने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उनके पास प्लेटफॉर्म पर सोने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। मुशीर उस रात अपने पिता के साथ प्लेटफॉर्म पर सो गए थे।

आईपीएल में मिल सकता है मौका

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस मुशीर खान पर बोली लगा सकती है। घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले मुशीर खान को उभरते सितारे के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसी अटकलें हैं कि आईपीएल नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस उन पर करोड़ों खर्च कर सकती है। मुंबई के अलावा भी कई टीमों की नजरें मुशीर खान पर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+