शाकिब-अल-हसन को हो सकती है जेल? क्रिकेटर के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मामला
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) को बांग्लादेश में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के दौरान हुई कथित हत्या के सिलसिले में एक आरोपी के रूप में नामित किया गया है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे।
अन्य लोगों पर भी दर्ज हुआ मामला
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार में पूर्व विधायक और 37 वर्षीय बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन उन 147 लोगों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ अगस्त की शुरुआत में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित हत्या के लिए आरोप दायर किए गए हैं।

ढाका के अदबोर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ मामला
हत्या का मामला रफीकुल इस्लाम ने ढाका के अदबोर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है। शाकिब के अलावा प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी के कई पूर्व मंत्री और सांसद भी आरोपी हैं। इस्लाम के बेटे रूबेल की 7 अगस्त को विरोध प्रदर्शन के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे देश में राजनीतिक अराजकता फैल गई थी।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कहां थे शाकिब
शेख हसीना को इस्तीफा देने और देश से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसके बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार का पदभार संभाला। शाकिब, जो प्राथमिकी में 27वें या 28वें आरोपी हैं, 5 अगस्त को या विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी समय बांग्लादेश में नहीं थे।
पूर्व कप्तान 26 जुलाई से 9 अगस्त तक ब्रैम्पटन में ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में बांग्ला टाइगर्स मिसिसॉगा के लिए खेल रहे थे और इससे पहले वे जुलाई के मध्य तक मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा लेने के लिए यूएसए में थे।
'डेली स्टार' के अनुसार, मामले के बयान में उल्लेख किया गया है कि 'शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कुछ आरोपियों ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कुछ अन्य लोगों के निर्देश पर गोलीबारी की, जबकि रुबेल सहित सैकड़ों छात्र 5 अगस्त को अडाबोर क्षेत्र में रिंग रोड पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।'
ये भी पढ़िए- KL Rahul: रिटायरमेंट की झूठी खबर के बाद अब कहां हैं केएल राहुल? सामने आया हैरान करने वाला वीडियो
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भी महत्वपूर्ण बदलाव
एफआईआर में कहा गया है कि गोलीबारी में रुबेल घायल हो गया और दो दिन बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शेख हसीना सरकार के हटने के बाद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिसमें पूर्व राष्ट्रीय कप्तान फारुक अहमद नए अध्यक्ष बने हैं। मौजूदा अध्यक्ष नजमुल हसन पापोन के इस्तीफे के बाद उन्हें ये जिम्मेदारी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications