2 साल बाद मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं Murali Vijay, दिनेश कार्तिक से रहा खास रिश्ता

मौजूदा समय में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदानों पर टी20 सीरीज खेल रही है।

Murali Vijay

नई दिल्ली: मौजूदा समय में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदानों पर टी20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ दो-दो हाथ करती नजर आएगी। भारतीय टीम का शेड्यूल बहुत ही बिजी है, लेकिन इसी बीच एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो दो साल के लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए तैयार है। दरअसल, हम मुरली विजय (Murali Vijay) की बात कर रहे हैं। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने करीब दो साल पहले 2020 में अपना आखिरी प्रोफेशन मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट के मैदान से दूरी बना ली थी। मुरली 23 जून से शुरू होने वाली तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) से कमबैक करेंगे।

निजी जिंदगी में व्यस्त थे विजय

निजी जिंदगी में व्यस्त थे विजय

मुरली विजय ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने बयान में TNPL के जरिए कमबैक की बात कही। इस टूर्नामेंट में वह रूबी त्रिची वॉरियर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। खेल से इतने लंबे समय तक दूर रहने पर भारतीय ओपनर ने कहा, ''मैं खेलना चाहता था, लेकिन कुछ इंजरी के चलते नहीं खेल सका। साथ ही मेरी निजी जिंदगी भी काफी तेज रफ्तार से चल रही थी और मैं इसे धीमा करना चाहता था। मैं देखना चाहता था कि व्यक्तिगत रूप से मैं कहां खड़ा हूं और इसी वजह से एक समय मुझे ब्रेक की बहुत जरूरत महसूस हुई। ये मेरी खुशकिस्मती है कि तमिलनाडु प्रीमियर लीग ने मेरी हालत समझी और वापसी के लिए एक बढ़िया प्लेटफॉर्म दिया।''

टेस्ट टीम का रहे मुख्य हिस्सा

टेस्ट टीम का रहे मुख्य हिस्सा

एक समय था, जब मुरली विजय भारतीय टेस्ट टीम के मुख्य सदस्य हुआ करते थे। साल 2008 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला था। 38 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत के लिए 61 टेस्ट मैच खेले और 3982 की औसत से कुल 3982 रन बनाए। 105 पारियों में उनके बल्ले से 12 शतक और 15 अर्धशतक देखने को मिले। इसके अलावा उन्होंने देश के लिए 17 वनडे में 339 रन और 9 टी20 इंटरनेशनल में 169 रन भी बनाए। लिमिटेड ओवर क्रिकेट में मुरली टीम इंडिया में भले ही पहचान नहीं बना सके, लेकिन टेस्ट में उन्होंने भारत को कई मुकाबले जिताए। 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर मिली ऐतिहासिक जीत में विजय ने मैच की तीसरी पारी में 95 रन बनाए थे। उन्होंने 2018 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी टेस्ट खेला था, जिसके बाद खराब फॉर्म के चलते उनको टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।

कार्तिक से रहा खास नाता

कार्तिक से रहा खास नाता

मौजूदा समय में टीम इंडिया के लिए धमाल मचा रहे दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) से मुरली विजय का बहुत खास नाता है। दरअसल, दोनों खिलाड़ी तमिलनाडु के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और नेशनल टीम के लिए भी साथ में कई मैच खेलें। इसके अलावा कार्तिक की निजी जिंदगी की बात करें, तो उनकी पहली शादी निकिता से हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे निकिता और मुरली विजय एक दूसरे के प्यार में डूब गए। जब कार्तिक को इस बात का पता चला तो उन्होंने निकिता तलाक दे दिया। वहीं इस तलाक के बाद मुरली विजय ने निकिता से शादी कर ली और कार्तिक ने स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली। मुरली विजय ने भी बाद में निकिता के साथ घर बसा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+