दिल्ली कैपिटल्स ने किया नए कोच का ऐलान, वर्ल्ड कप विजेता भारतीय खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

IPL 2025: आईपीएल रिटेंशन के बाद अब टीमों ने कोचिंग स्टाफ को शामिल करना शुरू कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ गेंदबाजी कोच को शामिल कर लिया है। भारत के वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी को दिल्ली की टीम में कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनाया गया है।

दिल्ली ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी मुनाफ पटेल को टीम में गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी दी है। इस बार टीम में बदलाव हो रहे हैं। पुराना कोचिंग स्टाफ जाने के बाद नए नामों को शामिल किया गया है। मुनाफ क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव और मुख्य कोच हेमांग बदानी की अध्यक्षता वाले बैकरूम स्टाफ में शामिल होंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने इसकी घोषणा की है।

delhi capitals

लम्बे समय से रिकी पोंटिंग इस टीम के कोच थे लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने उनसे नाता तोड़ते हुए वेणुगोपाल राव और बदानी के ऊपर भरोसा जताया है। इन दोनों को बाकी सहयोगी स्टाफ चुनने की जिम्मेदारी दे दी गई और अब मुनाफ पटेल टीम में लाये गए हैं।

मुनाफ पटेल से पहले यह जिम्मा जेम्स होप्स ने संभाला था, मुनाफ आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वह भारत की उस टीम का हिस्सा थे जिसने साल 2011 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत दर्ज की थी। दिल्ली कैपिटल्स में इस बार ऋषभ पंत भी नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+